फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Look out Release against Moga's former SP Raj Jeet Singh

मोगा के पूर्व एसपी राज जीत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, विदेश भागने की खबरें

Sun, 08 Jul 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
 Look out Release against Moga's former SP Raj Jeet Singh
नोटिस - फोटो : demo pic
मोगा के पूर्व एसपी राज जीत सिंह  के विदेश भाग जाने की मीडिया खबरों पर संज्ञान लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को उनके खिलाफ  लुक आउट नोटिस जारी कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज केस में राज जीत सिंह से पूछताछ की जानी बाकी है। इस मामले में बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ आरोप दर्ज हैं । इंद्रजीत सिंह जब तरनतारन में तैनात था तब राज जीत सिंह वहां एसएसपी थे।
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार लैब स्टाफ की मिलीभगत से कुछ ड्रग तस्कर जप्त किए गए ड्रग्स के केमिकल एग्जामिनेशन में क्लीन चिट हासिल करने में सफल हो गए थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर इंदरजीत ने राज जीत सिंह के साथ मिलकर लैब स्टाफ में मुख्य आरोपी जगदीप सिंह को गिरफ्तार करने की बजाय उसे बचकर निकल जाने का अवसर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर इंद्रजीत में लैब स्टाफ से कोई पूछताछ भी नहीं की।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार यह भी आरोप है कि इस पूरे मामले में पैसों का लेनदेन हुआ। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जारी किया गया लुक आउट नोटिस पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस ब्यूरो को भेजा गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स और देश से बाहर निकलने के अन्य रास्तों पर तैनात मामले को भेजा गया है ताकि राज जीत सिंह को देश से बाहर जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा से ट्रांसफर किए जाने के बाद राज जीत सिंह इस समय कमांडेंट चौथी बटालियन मोहाली में तैनात हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से कड़े निर्देश मिले हैं कि न सिर्फ लंबित मामलों में बल्कि अधिकारियों के खिलाफ नए आरोपों की जांच और उन पर सख्त कार्रवाई को तुरंत यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed