फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Look carefully, this water is being supplied by the Municipal Corporation

Chandigarh News: ध्यान से देखिए, ये पानी नगर निगम सप्लाई कर रहा

Wed, 30 Aug 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Look carefully, this water is being supplied by the Municipal Corporation
चंडीगढ़। शहर में गंदे पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सुबह सेक्टर-22, 23 समेत शहर के कई इलाकों में इतना गंदा पानी आया, जिसे पीना तो दूर नहाने और कपड़ा धोने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। यह मुद्दा मंगलवार को नगर निगम की सदन की बैठक में भी उठा।गंदे पानी की समस्या कई वार्डों में है। नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह ने मंगलवार को यह मुद्दा सदन में उठाया और कहा कि गंदे पानी की सप्लाई की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतें और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पिछली सदन की बैठक में वार्ड नंबर 29 के पार्षद मुनव्वर सदन में ही गंदा पानी लेकर पहुंच गए थे। उन्होंने आयुक्त से कहा था कि उनके वार्ड के लोग यह पानी पी रहे हैं। हर बार समस्या का समाधान करने की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कई बार पानी इतना गंदा आता है कि बर्तन और कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। पार्षद ने बताया कि शिकायत के एक महीने बाद भी कुछ नहीं हुआ। निगम के कर्मचारी दिखावा कर चले गए लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों में बहुत घमंड है। उन्हें अब तक यह नहीं पता कि उनके इलाके में जलापूर्ति का एसडीओ कौन है। अधिकारी बात करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


आरओ भी नहीं कर पा रहा काम
पानी गंदा होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। उनका कहना है कि घर का काम भी नहीं हो पाता है। कई बार इतना गंदा पानी आता है कि आरओ वाटर प्यूरीफायर भी काम नहीं करता है, जैसे कि मंगलवार को हुआ। आरोप है कि पेयजल में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है। वार्ड निवासियों का कहना है कि जिन पाइपलाइनों से होकर पानी गुजरता है, वह भी पुरानी हो चुकी हैं। पाइप लाइन में लीकेज व जंग होने की वजह से नाली का गंदा पानी नलों में आ रहा है, जिससे लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। सेक्टर-22डी में गंदे पानी की समस्या पर नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि वह पाइप लाइन की जांच कराएंगी, ताकि पता चल सके कि गंदा पानी क्यों आ रहा है।
विज्ञापन


गंदा पानी पीने के नुकसान
1. उल्टीः गंदे पानी में मौजूद कणों के शरीर में प्रवेश करते ही उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। ये सबसे आम समस्या है।
2. दस्तः गंदा पानी पाचन क्रिया को बाधित करती है। आप दस्त का शिकार हो सकते हैं।
3. पेट दर्दः गंदा पानी पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया पर हमला कर देता है। खराब बैक्टीरिया जगह बना लेते हैं और दर्द होना शुरू हो जाता है।
4. डिहाइड्रेशन ः डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। चक्कर और बेहोश भी हो सकते हैं इसलिए गंदा पानी पीने से बचें।
5. पेट खराबः गंदा पानी शरीर में विषाक्त पदार्थों को बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से पेट खराब की शिकायत होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed