{"_id":"3985335a57cd390324b89ee83494f4c1","slug":"loksabha-election-kiran-kher-will-be-bjp-candidate-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बीजेपी से किरण खेर लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बीजेपी से किरण खेर लड़ेंगी चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Mar 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने भी चंडीगढ़ सीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री से दांव खेल दिया है।
भाजपा ने चंडीगढ़ से किरन खेर को टिकट देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही चंडीगढ़ सीट पर भाजपा का सस्पेंस भी खत्म हो गया। वहीं पार्टी हाईकमान की इस गुगली ने भाजपा चंडीगढ़ के तीनों बड़े नेताओं को क्लीन बोल्ड कर दिया।
निवार पूरा दिन चंडीगढ़ सीट पर अटकलें चलती रही और देर रात 11 बजे पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी की जिसमें चंडीगढ़ का भी नाम भी शामिल था।
चंडीगढ़ सीट पर पिछले काफी समय से गहरी राजनीतिक चालें चल रही थी। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन टिकट के लिए अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए थे।
तीनों नेता अपने समर्थकों के साथ सप्ताह भर से दिल्ली में डेरा भी जमाए बैठे थे।
चंडीगढ़ से रहा है नाता
किरन खेर का चंडीगढ़ से पुराना नाता है। उन्होंने चंडीगढ़ से ही पढ़ाई की और उनका पुश्तैनी घर भी सेक्टर-8 में है। पार्टी के चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रमों में अक्सर किरन खेर नजर आती हैं।