फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election: kiran kher will be BJP candidate from chandigarh

चंडीगढ़ में बीजेपी से किरण खेर लड़ेंगी चुनाव

Sun, 16 Mar 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election:  kiran kher will be BJP candidate from chandigarh
आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने भी चंडीगढ़ सीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री से दांव खेल दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने चंडीगढ़ से किरन खेर को टिकट देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही चंडीगढ़ सीट पर भाजपा का सस्पेंस भी खत्म हो गया। वहीं पार्टी हाईकमान की इस गुगली ने भाजपा चंडीगढ़ के तीनों बड़े नेताओं को क्लीन बोल्ड कर दिया।

निवार पूरा दिन चंडीगढ़ सीट पर अटकलें चलती रही और देर रात 11 बजे पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी की जिसमें चंडीगढ़ का भी नाम भी शामिल था।

चंडीगढ़ सीट पर पिछले काफी समय से गहरी राजनीतिक चालें चल रही थी। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन टिकट के लिए अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


तीनों नेता अपने समर्थकों के साथ सप्ताह भर से दिल्ली में डेरा भी जमाए बैठे थे।

चंडीगढ़ से रहा है नाता
किरन खेर का चंडीगढ़ से पुराना नाता है। उन्होंने चंडीगढ़ से ही पढ़ाई की और उनका पुश्तैनी घर भी सेक्टर-8 में है। पार्टी के चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रमों में अक्सर किरन खेर नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed