{"_id":"5cc5a00dbdec2207237e12a3","slug":"loksabha-election-2019-sunil-jakhar-targets-on-sunny-deol-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ ने इशारों में कसा सनी देओल पर तंज, कहा-मैं कोई फिल्मी सितारा नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ ने इशारों में कसा सनी देओल पर तंज, कहा-मैं कोई फिल्मी सितारा नहीं...
Sun, 28 Apr 2019 08:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
गुरदासपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने रविवार को पठानकोट में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। पीर बाबा चौक पर कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पठानकोट के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान सुनील जाखड़ ने भाजपा प्रत्याशी सनी देओल का नाम लिए बिना कहा कि वह कोई फिल्मी सितारा नहीं है जिसको हलके की समस्याएं और जमीनी हकीकत के बारे में कोई जानकारी न हो।
विज्ञापन
वह आम लोगों के बीच में रहने वाले इंसान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इलाके में सीवरेज प्रोजेक्ट, पेप्सी का प्लांट, ओवरब्रिज आदि बनवाए और आने वाले समय में और भी कई तरह के प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन पेप्सी का प्लांट चालू हो गया उस दिन पठानकोट के लोगों के लिए साढ़े 4 हजार नौकरियां खुल जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1 साल 4 महीने में ही पठानकोट में इतने विकास कार्य हुए हैं तो आने वाले 5 सालों में विकास कार्यों के चलते पठानकोट का नाम पूरे देश में सबसे अधिक विकसित सरहदी इलाके के रूप में जाना जाएगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल विज, विधायक अमित विज, प्रदेश सचिव विभूति शर्मा, आशीष विज समेत अन्य उपस्थित रहे।