देशभर से आईं स्वच्छता गृहियों को 2 किलो बाजरा, 1 किलो चावल और पेन ड्राइव का दिया उपहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे राष्ट्रीय स्वच्छ शक्ति सम्मेलन से आईं स्वच्छता गृहियों को हरियाणा के बाजरे के अलावा बासमती चावल और पेन ड्राइव का उपहार दिया गया। इसके अलावा भी उपहार में अन्य वस्तुएं दी गई। सम्मेलन में आए सभी प्रतिनिधियों को यह उपहार हैफेड द्वारा प्रदान किया गया। कुरुक्षेत्र से रवाना होने से पहले सभी स्वच्छतागृहियों को ये उपहार सौंप दिए गए।
सम्मेलन में देश भर से आईं इन मेहमानों को पानीपत की बेडशीट, पेन ड्राइव, कैप और जैकेट के अलावा भी शामिल किए गए। जानकारों के मुताबिक देश के अन्य लोगों को हरियाणवी खान-पान व परिधान से परिचित कराने के लिए ये वस्तुएं उपहार में दी गईं। इससे पहले पिछले दो दिनों में यहां जुटीं सभी स्वच्छता गृहियों को हरियाणवी व्यंजन परोसे गए।
इसमें खीर से लेकर गाजर का हलवा भी शामिल रहा। सम्मेलन में अंडमान व निकोबार , दमनदीव, दादर नगर हवेली व देश के लगभग सभी राज्यों से पहुंची स्वच्छ गृहियों को दो किलो ग्राम बाजरा, एक किलोग्राम बासमती चावल व एक किलोग्राम वीटा दूध का पाउडर भेंट स्वरूप दिया गया, जिसे पाकर वे गदगद हो गए। सम्मेलन में नाइजीरिया से प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।
पांच हजार स्वच्छता गृहियों को नहीं मिला गिफ्ट हैंपर
प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची पांच हजार स्वच्छता गृहियों को गिफ्ट हैंपर नहीं मिल सका। इसके पीछे तय संख्या से ज्यादा संख्या में इनका पहुंचना बताया गया। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न राज्यों से आने वाले स्वच्छता गृहियों के कम संख्या में पहुंचने की आशंका में जिला पंचायत अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा महिला स्वच्छता गृहियों को लाने के निर्देश दिए गए। ऐसे में अधिक संख्या दिखाने के फेर में सम्मेलन में राज्य से पहुंचे प्रतिनिधियों की संख्या तय संख्या से अधिक हो गई। जिसके कारण इनको उपहार नहीं मिल सका।
राज्य अनुसार यह रही स्वच्छता गृहियों व महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या
राज्य स्वच्छता गृही
हरियाणा -- 16000
मध्यप्रदेश--1133
राजस्थान-- 1411
उत्तरप्रदेश- 2282
उत्तराखंड--1032
हिमाचल प्रदेश- 670
पंजाब--- 466
झारखंड-- 536
दिल्ली-- 109
तेलंगाना-- 161
गुजरात---149
जम्मू कश्मीर-- 152
मेघालय-- 103
महाराष्ट--- 79
अरूणाचल प्रदेश-- 37
बिहार--- 32
आंध्र प्रदेश-- 65
तामिलनाडू-- 59
कर्नाटक-- 24
छत्तीसगढ़--72
मणिपुर-- 21
आसम--- 29
त्रिपुरा-- 33
मिजोरम-- 20
सिक्किम-- 6
दादर नगर हवेली-- 10
दमनदीव-- 9
केरल --- 6
नागालैंड-- 6
मंच पर इन स्वच्छतागृहियों को पीएम ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वच्छ सम्मेलन-2019 में मंच पर देश के 12 राज्यों की 10 स्वच्छतागृहियों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के हाथों मंच पर सम्मानित होने वाली स्वच्छागृहियों में पंचकूला की रेखा रानी, मध्यप्रदेश की लक्ष्मी बाई, उत्तर प्रदेश की पुष्पा देवी, दादर नगर हवेली की सन्नू बहन, तेलगांना से भाग्यलक्ष्मी, दमन दीव से अमृत बाई, पंजाब के मोहाली की रीटा रानी, तमिलनाडृ की राधिका, महाराष्ट्र की माधुरी, झारखंड की बिनकों , मेघालय की नांसल बाई मुकेला, अरुणाचल प्रदेश की बिनको उराव रही। इनको स्वच्छता के लिए किए गए अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।