{"_id":"5ba0c8e4867a557ed4317841","slug":"loksabha-election-2019-aap-trying-to-recall-suchha-singh-chhotepur-against-sukhpal-khaira","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुखपाल खैरा के जवाब में सुच्चा सिंह छोटेपुर को खड़ा करेगी 'आप', शुरू हो गई है कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखपाल खैरा के जवाब में सुच्चा सिंह छोटेपुर को खड़ा करेगी 'आप', शुरू हो गई है कवायद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगावत झेल रही आम आदमी पार्टी अब सुखपाल खैरा के जवाब में सुच्चा सिंह छोटेपुर को खड़ा करेगी। इसके लिए उन्हें वापिस लाने की कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने रविवार रात छोटेपुर से उनके मोहाली स्थित आवास पर मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक नौ सितंबर को दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। इसमें पंजाब इकाई में चल रही बगावत पर विस्तार से मंथन किया गया था।
उसी दौरान पंजाब के नेताओं ने खैरा के जवाब में छोटेपुर को पार्टी में वापस लाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि उस दौरान केजरीवाल ने सिर्फ देखते हैं.. ही कहा था। लेकिन रविवार को एक कार्यक्रम में जालंधर आए केजरीवाल ने पंजाब इकाई को छोटेपुर से बात करने को हरी झंडी दे दी। इसके बाद सह प्रधान डॉ. बलबीर, नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, विधायक बलजिंदर कौर, मीत हेयर समेत कई नेता रविवार रात ही करीब नौ बजे छोटेपुर के घर गए। जहां काफी देर तक बातचीत हुई। आप नेताओं ने छोटेपुर से दोबारा पार्टी ज्वाइन करने को कहा।
डॉ. बलबीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी यह मानती है कि छोटेपुर ने संगठन को खड़ा करने में बहुत मेहनत की। उनकी नाराजगी जायज है क्योंकि उन्हें काफी कुछ गलत झेलना पड़ा। इसलिए अगर वह चाहते हैं कि उसके लिए माफी मांगी जाए तो यह भी सही है। उन्हें वापस लाने के लिए जो कुछ भी बनता होगा, किया जाएगा। डॉ. बलबीर ने कहा कि न तो छोटेपुर ने कोई पद मांगा है, न पार्टी की ओर से ऐसी कोई पेशकश की गई है। गौरतलब है कि सुखपाल खैरा की अगुवाई में आठ विधायकों ने बगावत कर दी है।
विज्ञापन
खैरा गुट को अच्छा समर्थन मिल रहा है। इसके बाद आप को छोटेपुर की याद आई है। क्योंकि छोटेपुर एक सीनियर नेता हैं और वह भी वॉलंटियर्स में लोकप्रिय रहे हैं। वॉलंटियर्स के एक बड़े वर्ग को लगता है कि छोटेपुर के साथ गलत किया गया था।

पार्टी ने जो किया, वह अब तक नहीं भूला: छोटेपुर
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी आप नेताओं को खरी-खरी सुना दी। उन्होंने कहा कि आप की लीडरशिप अगर ये बातें मानती है तो बात आगे बढ़ेगी, वरना नहीं। छोटेपुर ने कहा कि चार-पांच दिनों से पार्टी की ओर से उन्हें संपर्क किया जा रहा था। रविवार रात डॉ. बलबीर, हरपाल चीमा समेत कई लोग उनके घर आए थे। घर आने वाले को कोई बाहर थोड़े निकाल देता है।
उन्होंने कहा कि हम रिक्वेस्ट करने आए हैं कि आप पार्टी में वापस आ जाओ। मैंने उनसे पूछा कि तुम्हारे पास क्या अथॉरिटी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ही उन्हें भेजा है। फिर काफी देर तक हमारी बातचीत हुई। मैंने उन्हें बहुत खरी-खरी बातें सुनाईं। मैंने कहा कि आज तक वह नहीं भूला है जो पार्टी में मेरे साथ किया।
पंजाब में एक बड़ी लहर बनी थी, तब्दीली के लिए। जिसमें हर वर्कर ने योगदान दिया था। मुझे जिस तरह किनारे किया गया, असहनीय सदमा था। वर्करों को भी सदमा था, रोज मिलते हैं। मुझ पर लगे रिश्वत के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वे हेल्पलेस थे, उनकी बिल्कुल नहीं चली। उस समय दुर्गेश पाठक ज्यादा मजबूत था।
मैंने उन्हें कहा कि ये सारी बातें केजरीवाल तक पहुंचा दो, अगर उन्हें मंजूर होगा तो बात आगे बढ़ेगी, वरना कोई फायदा नहीं। छोटेपुर ने कहा कि वह अपने साथियों को सारी बात बता देंगे, फिर उनसे बात करने के बाद ही इस मुद्दे पर कोई फैसला करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान ही आप से अलग होकर छोटेपुर ने आपणा पंजाब पार्टी बनाई थी। उनका दावा है कि पंजाब में इसके चार लाख मेंबर हैं।