फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election 2014, Punjab, Firozpur, Congress, Akali

फिरोजपुरः कांग्रेस-अकालियों के बीच चुनावी क्रिकेट मैच

Wed, 09 Apr 2014 02:35 PM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 09 Apr 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2014, Punjab, Firozpur, Congress, Akali
लोकसभा फिरोजपुर सीट के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो अकाली दल एक कदम कांग्रेस से आगे है। और दो बार हैट्रिक अकाली मार चुकी है। बसपा लगातार दो बार चुनाव जीती है उसके बाद दोबारा विजय हासिल करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


यहां से आजाद उम्मीदवार के तौर पर साल 1989 में ध्यान सिंह मंड ने विजयी हासिल की थी। इसके अलावा एडीएस पार्टी के उम्मीदवार ने वर्ष 1967 में जीत हासिल की थी। फिरोजपुर के लिए साल 2014 का चुनाव क्रिकेट मैच की तरह रौचक बना हुआ है।
विज्ञापन


यहां से कांग्रेस इस बार जीत हासिल करती है तो फिरोजपुर में अकाली-कांग्रेस बराबरी पर आ जाएगी। इस चुनावी क्रिकेट मैच को देखने के लिए फिरोजपुर के लोग बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराबरी के लिए कांग्रेस को जाखड़ पर उम्मीद

loksabha election 2014, Punjab, Firozpur, Congress, Akali
कांग्रेस की हाईकमान सोनिया गांधी ने विश्वास के साथ अपने खिलाड़ी सुनील जाखड़ को फिरोजपुर से लोकसभा चुनावी क्रिकेट मैच में अकाली दल के खिलाफ मैदान में उतारा है। जाखड़ काफी अनुभवी राजनीतिक खिलाड़ी हैं और पिता बलराम जाखड़ से भी काफी राजनीतिक गुण हासिल किए हैं।

दूसरी तरफ अकाली दल के खिलाड़ी शेर सिंह घुबाया हैं, ये विधानसभा व लोकसभा चुनावी पिच पर कांग्रेस से ही मैच जीत चुके हैं। पंद्रह लोकसभा चुनाव में फिरोजपुर से कांग्रेस पांच और अकाली छह चुनाव जीत चुकी हैं।

फिरोजपुर में साल 2014 का चुनाव क्रिकेट मैच की तरह बन चुका है। यदि जाखड़ जीतते हैं तो कांग्रेस फिरोपजुर में अकाली दल के बराबर पहुंच सकती है। इसके लिए जाखड़ कड़ी मेहनत करनी होगी।

पिछले कुछ सालों में फिरोजपुर में मत प्रतिशत

loksabha election 2014, Punjab, Firozpur, Congress, Akali
1957 में कांग्रेस ने 1,20,548 तथा सीपीआई ने 73,109 मत प्राप्त किए।
1962 में कांग्रेस ने 1,15,913 तथा जेएस ने 83,71 मत हासिल किए।
1967 में एडीएस ने 1,62,198 तथा कांग्रेस ने 1,49,558 मत प्राप्त किए।
1969 में अकाली दल ने 1,11,266 तथा कांग्रेस ने 58,509 मत प्राप्त किए।
1971 में कांग्रेस ने 1,60,813 तथा अकाली दल ने 1,07,887 मत हासिल किए
1977 में अकाली दल ने 1,79,894 तथा कांग्रेस ने 15955 मत प्राप्त किए।
1980 में कांग्रेस ने 3,08,915 तथा अकाली दल ने 1,14,701 मत प्राप्त किए।

फिरोजपुर में पिछले कुछ सालों के चुनाव परिणाम

loksabha election 2014, Punjab, Firozpur, Congress, Akali
1985 में कांग्रेस ने 2,09,835 तथा अकाली दल ने 1,66,479 मत हासिल किए।
1989 में आजाद उम्मीदवार ने 2,02,132 तथा कांग्रेस ने 1,69,282 मत प्राप्त किए।
1992 में बसपा ने 1,50,903 तथा कांग्रेस ने 1,49,607 मत हासिल किए।
1996 में बसपा ने 2,64,799 तथा कांग्रेस ने 2,04,887 मत प्राप्त किए।
1998 में अकाली दल ने 3,89,908 तथा बसपा-कांग्रेस (गठजोड़) ने 3,45,441 मत प्राप्त किए।
1999 में अकाली दल ने 3,00,236 तथा कांग्रेस ने 2,85,375 मत प्राप्त किए।
2004 में अकाली दल ने 3,57,102 तथा कांग्रेस ने 3,45,563 मत हासिल किए।
2009 में अकाली दल ने 4,50,900 तथा कांग्रेस ने 4,29,829 मत प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed