फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election 2014, Punjab, Amritsar, Election Campaign

अमृतसर में चुनाव प्रचार करेगी शाही तिकड़ी

Wed, 09 Apr 2014 01:58 PM IST
नरेश कुमार बातिश/अमर उजाला, पटियाला
नरेश कुमार बातिश/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 09 Apr 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2014, Punjab, Amritsar, Election Campaign
आम तौर पर एक- दूसरे से दूरी बनाए रखने वाला शाही परिवार इस बार अमृतसर में साथ-साथ नजर आएगा। मलविंदर सिंह और रणधीर सिंह अपने भाई कैप्टन के साथ अमृतसर में चुनाव प्रचार करेंगे पटियाला लोकसभा सीट पर अब तक अपनी भाभी परनीत कौर के चुनाव प्रचार से दूर रहने वाले मलविंदर सिंह जल्द ही अमृतसर में मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन


इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव रहे राजा रणधीर सिंह भाई और भाभी परनीत कौर के चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंच गए हैं। पटियाला सीट से परनीत कौर के नामांकन पत्र भरने के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रणधीर सिंह भी मौजूद थे। हालांकि मालविंदर सिंह परनीत के नामांकन कार्यक्रम के दौरान दूरी बनाए रखीं।
विज्ञापन

भाई के लिए प्रचार, भाभी से दूरी

loksabha election 2014, Punjab, Amritsar, Election Campaign
मालविंदर सिंह से बताया कि पटियाला लोकसभा सीट के चुनाव प्रचार में वह इसलिए नहीं आ सके क्योंकि उनकी पत्नी दिल्ली अस्पताल में दाखिल है। लेकिन जल्द ही प्रचार के लिए पंजाब लौट रहे हैं और सीधे अमृतसर पहुंचेंगे। जहां वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

हालांकि उन्होंने कहा कि वे पटियाला लोकसभा सीट के लिए किसी तरह का प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि परनीत कौर के साथ प्रचार करने के लिए उनकी भतीजी, उनका भतीजा रणइंदद भी मौजूद हैं लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर में अकेले पड़ गए हैं।

पटियाला, अमृतसर दोनों जगह नजर आएंगे रणधीर

loksabha election 2014, Punjab, Amritsar, Election Campaign
रणधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने परनीत कौर के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। परनीत के नामांकन दाखिल करने के दौरान भी वे उनके साथ थे। अगले कुछ दिन तक वे पटियाला में ही चुनाव प्रचार करेंगे। अगले कुछ दिनों बाद वे अमृतसर पहुंच जाएंगे।

रणधीर सिंह ने कहा कि एक स्पोर्ट्स मैन होने के नाते उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पूरी हमदर्दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को भी राजनीति में आगे बढ़ने के मौके मिलने चाहिए। अमृतसर से उन्हें टिकट न दिया जाना दुख की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed