फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Chandigarh, Election Campaign

उम्र बढ़ी है, पर जोश अभी भी है बरकरार

Wed, 02 Apr 2014 04:50 PM IST
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Chandigarh, Election Campaign
सुबह साढ़े पांच बजे उठना। चाय के कप के साथ अखबारों पर एक नजर मारना। पत्नी मधु बंसल और बेटों अमित और मनीष के साथ कुछ देर बातचीत करना। और इसके बाद तैयार होकर घर से चुनाव प्रचार के लिए निकल जाना। कुछ ऐसा ही रुटीन बन चुका है 65 वर्षीय कांग्रेस के चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार बंसल का।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने बंसल के साथ उनके चुनाव प्रचार का जब जायजा लिया तो देखा कि बंसल इस चुनाव में भी उसी फुर्ती के साथ सुबह से देर रात तक प्रचार कर रहे हैं, जैसा उन्होंने 2004 या 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान किया था।
विज्ञापन


उम्र जरूर बढ़ गई, लेकिन जोश आज भी वैसा ही है। दिन में उन्होंने 8 घंटे से ज्यादा चुनाव प्रचार किया, जिसमें से वह 3 घंटे से ज्यादा पैदल चले और लोगों से मिलकर वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर यूं शुरू हुआ चुनाव प्रचार का दौर

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Chandigarh, Election Campaign
सुबह 7.30-9.30 बजे
पवन बंसल ने सुबह 7.30 बजे अपने सेक्टर-28 स्थित आवास से गाड़ी से सेक्टर-61 के लिए प्रस्थान किया। बंसल के आने से पहले ही इस सेक्टर के पार्क में कांग्रेस के समर्थकों की भीड़ पहुंच चुकी थी। ठीक 7.55 पर बंसल की गाड़ी सेक्टर-61 पहुंची।

बंसल के गाड़ी से उतरते ही सेक्टर के निवासियों ने फूलों का हार पहनाना शुरू कर दिया। बंसल हार पहनते रहे और उतार-उतार कर अपने साथ खड़े कांग्रेसी नेताओं को देते रहे। इसके बाद उन्होंने शुरू की पदयात्रा। बीच बीच में बंसल खांसते रहे, लेकिन पानी नहीं पिया।

पदयात्रा के आगे आगे चार ढोल वाले पूरे जोश में चल रहे हैं। कुछ लोग अपने फ्लैट की बालकनी में आ गए तो कुछ घरों के बाहर निकल आए। बंसल कभी हाथ जोड़ कर बालकनी में खड़े लोगों को देखते तो कभी फ्लैटों के बाहर खड़े लोगों से हाथ मिला कर उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे। कई जान पहचान के लोग भी मिले।

बंसल के चेहरे पर स्माइल बरकरार थी। वह अपने साथ चल रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की से बातचीत करते रहे। बुजुर्ग मिले तो उनका आशीर्वाद लिया, बच्चे मिले तो उन्हें प्यार कर आशीर्वाद दिया। सेक्टर-61 के फ्लैटों में रहने वालों से वोट मांगने के बाद बंसल सेक्टर-52 की तरफ बढ़े।

यहां भी उन्होंने घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान एक मंदिर में पूजा भी की। यहां बंसल के प्रचार करने के समय ही आप के कुछ समर्थकों ने भी प्रचार किया।

खान-पान और सेहत पर भी दिया ध्यान

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Chandigarh, Election Campaign
सुबह 9.45 से 11.15 बजे
सेक्टर-61 में लगभग डेढ़ घंटे तक पद यात्रा करने के बाद बंसल अपने सेक्टर-28 स्थित आवास पहुंचे। उनके घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी थी। बंसल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और फिर डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करने के लिए पहुंच गए। हल्का नाश्ता करने के बाद बंसल ने कुछ दवाएं खाई।

इसी बीच पंजाब के विधायक जगमोहन सिंह कांग पहुंच गए। उनके साथ कुछ देर बातचीत की और फिर पहुंच गए अपने घर में बने कार्यालय में। यहां कई समर्थक उनसे मिलने आए थे। उनसे आने वाले दिनों का कार्यक्रम तय करते रहे। इस दौरान बंसल ने कोई फोन नहीं उठाया। व्यस्तता के बाद भी चेहरे पर थकान नहीं थी।

सुबह 11.30 से 2.30 बजे
बंसल की गाड़ी सुबह 11.30 बजे सेक्टर-19 की लाइट प्वाइंट पर पहुंची। यहां मार्केट में पहले से ही कई समर्थक मौजूद थे। बंसल के गाड़ी से उतरते ही उन्हें मालाएं पहनाईं। इसके बाद ढोल के शोरगुल के साथ बंसल आगे बढ़ते गए और व्यापारियों के साथ साथ बैंकों और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से भी वोट मांगी। सेक्टर-19 के सदर बाजार और पालिका बाजार में दुकानदारों से मिले।

सेक्टर-19 में केसरी स्वीट्स पहुंचने पर बंसल पर फूलों की बारिश हुई और फिर बैंड बजना शुरू हुआ। दुकानदारों से साथ-साथ बंसल ने खरीदारी करने आए लोगों से भी हाथ जोड़कर वोट मांगे। इसके बाद बंसल सेक्टर-18 की मार्केट गए और वहां भी व्यापारियों से वोट मांगे। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार चलने के बाद भी बंसल थके नहीं और उसी तेजी से आगे बढ़ते गए।

बाजारों में प्रचार करने के दौरान भी बंसल को कई बार खांसी आई। उनके समर्थकों ने पानी ऑफर किया। लेकिन, उन्होंने पानी नहीं पिया। हालांकि गाड़ी में बैठकर उन्होंने पानी पिया।

फिर किया डोर-टू-डोर प्रचार

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Chandigarh, Election Campaign
दोपहर 2.30 से 6 बजे
सेक्टर-18 और19 में व्यापारियों से वोट मांगने के बाद बंसल अपने घर पहुंचे। टाइम कम था, इसलिए फटाफट लंच किया। कुछ समर्थकों से बातचीत की और फिर निकल गए सेक्टर-48 की मोटर मार्केट के लिए। यहां बंसल ने मोटर मार्केट में दुकानदारों और मकेनिकों से वोट मांगे।

डोर टू डोर प्रचार करने के बाद बंसल ने सेक्टर-22 के एक होटल में चार्टेड अकाउंटेंट्स को संबोधित किया। यहां से बंसल सेक्टर-37 गए जहां उन्होंने एक नेता के निवास पर बैठक की। सेक्टर-37 से बंसल शाम को लगभग 6 बजे सेक्टर-49 के शिवालिक अपार्टमेंट पहुंचे और यहां लोगों को संबोधित किया।

6 से 10.30 बजे

सेक्टर-49 से बंसल सेक्टर-32 में एक जनसभा में पहुंचे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल भी मौजूद थे। इस जनसभा के दौरान बसपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। यहां से बंसल मनीमाजरा के पीपलीवाला टाउन गए, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। कुछ देर यहां रहने के बाद बंसल रात लगभग 9.15 पर सेक्टर-37 डी की मार्केट पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद एक दो निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद बंसल रात लगभग 10.30 बजे अपने घर पहुंचे।

लोगों का विरोध भी सहना पड़ा

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Chandigarh, Election Campaign
बंसल जी आपसे एक सवाल पूछना है....
सेक्टर-61 में पदयात्रा के दौरान फ्लैट नंबर 1480 में रहने वाली एक महिला ने बालकनी में खडे़ होकर जोर से बंसल को आवाज लगाई। कहा, बंसल जी आपसे एक सवाल पूछना है। बंसल के साथ खड़े एक नेता ने महिला से नीचे आने को कहा। इस पर महिला ने कहा कि वोट लेने वे लोग आए हैं, इसलिए वे ऊपर आएं।

बंसल जब महिला का सवाल सुने बिना ही आगे बढ़ गए तो वह बोलीं कि कांग्रेस जवाब दे ही नहीं सकती है। बंसल को सेक्टर-52 में भी कुछ जगह लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सेक्टर-19 की मार्केट में एक व्यापारी ने बंसल से पूछा कि वह पांच साल बाद ही क्यों आते हैं?

समर्थक तो जुटे पर साथ नहीं चले
बंसल जब चुनाव प्रचार कर रहे थे तो पदयात्रा के दौरान कई पार्षद और अन्य नेता मौके पर पहुंचे। लेकिन, वह अलग अपना झुंड बनाकर बातचीत करते रहे। पदयात्रा में बंसल के साथ-साथ कुछ ही नेता चले।

बंसल बोले, 15 सालों में बहुत कुछ किया

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Chandigarh, Election Campaign
पवन कुमार बंसल 15 सालों से लगातार चंडीगढ़ के सांसद हैं। लेकिन, इन 15 सालों में भी वह चाह कर भी शहर की कुछ समस्याओं को दूर नहीं कर सके। मंगलवार को अमर उजाला ने जब बंसल से यह सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस शहर को काफी कुछ दे दिया है 15 सालों में। लेकिन, बहुत सी इच्छाएं अभी भी मन में हैं।

इनमें से एक है शहर में ट्रैफिक की समस्या को कम न कर पाना। शहर में जिस रफ्तार से ट्रैफिक बढ़ा है उसे कम करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। मेट्रो के शुरू होने से यह समस्या दूर होगी। लेकिन, इसे शुरू होने में समय लगेगा। उससे पहले कोई और हल खोजना होगा।

बंसल ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने शहर के लोगों के बीच जाकर काम किया है। इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार भी जीत उनकी ही होगी। भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर या आप की उम्मीदवार गुल पनाग ने चाहे बालीवुड में अच्छा काम किया हो, लेकिन चंडीगढ़ के लिए वह नई हैं। यहां के लोगों की क्या समस्याएं हैं, उनसे वह अनजान नहीं हूं। बंसल ने यह भी कहा कि देश में मोदी की कोई लहर नहीं है। सच लोगों के सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed