फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में सैनी वोटरों का हो रहा ध्रुवीकरण

Tue, 08 Apr 2014 02:08 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra
लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में कुरुक्षेत्र के महाभारत में सैनी वोटरों का ध्रुवीकरण होने लगा है। यहां से सैनी समुदाय के दो प्रत्याशी इनेलो के बलबीर सैनी और भाजपा के राज कुमार सैनी चुनाव मैदान में हैं। दोनों रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन


मौजूदा सांसद नवीन जिंदल हैट ट्रिक बनाने के प्रयास में जुटे हैं। पिछले दो चुनाव में नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अजय चौटाला और अशोक अरोड़ा को हराया था।
विज्ञापन


इनेलो सैनियों से वोट बटोरने में जुटी

Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra
यहां इनेलो इस बार सैनी समुदाय समेत अन्य जातियों के वोट भी बटोरने में लगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुलाया गया है। इससे पहले उनके बेटे डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी प्रचार कर चुके हैं।

जाट नेता धर्मपाल छोत ने कहा कि जाट समुदाय अपना वोट इनेलो को देगा। नवीन जिंदल अपने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ विकास कार्यों के दम पर तीसरी बार सांसद बनने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो रोड शो कर ही चुके हैं, दिल्ली से बड़े नेता दिग्विजय सिंह भी उनके लिए वोट मांग चुके हैं। सोमवार को अभिनेत्री रवीना टंडन ने यमुनानगर में नवीन जिंदल और उनकी पत्नी शालू जिंदल के साथ रोड शो कर तीसरी बार सांसद बनाने के लिए वोट की अपील की।

राजकुमार सैनी का हो रहा ‌है विरोध

Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra
राज कुमार सैनी मूल रूप से अंबाला जिले के नारायणगढ़ निवासी हैं। वे हविपा की टिकट पर नारायणगढ़ से विधायक बने थे। बंसीलाल सरकार में मंत्री भी बन गए थे। वे इस बार कुरुक्षेत्र से भाजपा की टिकट ले आए।

उसी दिन से उनके खिलाफ कुरुक्षेत्र लोकसभा में यह प्रचार चल रहा है कि वे बाहरी हैं। उन्होंने यह ठप्पा हटाने का खूब प्रयास किया मगर प्रमुख विपक्षी दल इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने उन पर जिस दिन आरोप लगाया कि सैनी ने 25 लाख रुपये लेकर बंसीलाल सरकार गिराई थी, उस दिन से विपक्षी दलों ने उन पर हमला बोल रखा है।

हालांकि राज कुमार सैनी ने अभय चौटाला के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था और मानहानि का केस दर्ज करने की घोषणा कर रखी है। उन्हें पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का सहारा है। वे कुरुक्षेत्र में रैली भी कर गए हैं।
विज्ञापन

नवीन जिंदल

Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra
लगातार दस साल से सांसद हैं। उनके पिता ओपी जिंदल भी यहां से सांसद चुके हैं। उन्हें अपने पिता की राजनीतिक विरासत मिली है। हलके में सामाजिक कार्य भी करते हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद बनाए रखने के लिए एक पूरा दफ्तर चलता है।

जरूरतमंदों को आर्थिक मदद करने के लिए पूरा कार्यालय जिंदल हाउस में चालू है। नवीन जिंदल ने कहा-‘मैंने अपने क्षेत्र में दस सालों में खूब विकास कार्य कराए हैं। मैंने अपने हलके के लोगों की आवाज संसद में उठाई है।

केंद्र से जोर लगाकर प्रोजेक्ट लाया हूं। मुझे हर वर्ग यानी 36 बिरादरी का वोट मिलेगा। ईमानदारी, लग्न और मेहनत से काम किया है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता मुझे तीसरी बार सांसद बनाकर भेजेगी।

बलबीर सैनी

Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra
क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। वे स्थानीय हैं और सैनी बिरादरी का वोट बैंक के अलावा इनेलो का मजबूत कार्यकर्ता साथ उनके साथ है। हरियाणा में मंत्री रह चुके हैं। कई बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।

इनेलो एक बार छोड़ गए थे मगर बाद मे कई पार्टियों से होते हुए आखिर में इनेलो में शानिल हो गए। बलबीर ने कहा-‘शुरू में कुछ मेरे सैनी भाई साथ नहीं थे। मगर मैंने सबको मना लिया है। पूरी सैनी बिरादरी के वोट मुझे पड़ेंगे।

अन्य 36 बिरादरी के वोट भी मुझे पड़ेंगे। इनेलो सरकार ने खूब विकास कार्य करवाए थे। मेरा चुनाव एकतरफा होता जा रहा है। भाजपा उम्मीदवार वैसे भी बाहरी है। बेशक रिश्तेदार है मगर राजनीति में रिश्तेदारी नहीं चलती।

राज कुमार सैनी

Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra
सैनी समुदाय के वोटरों पर राजनीतिक गणित बैठा रखा है। पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के नाम का ही सहारा है। बंसीलाल की सरकार गिरने में उनका नाम 15 साल बाद अब उछला है।

उन पर बाहरी का होने का ऐसा ठप्पा लगा कि उसे हटाने के लिए बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। राज कुमार ने कहा- ‘मुझे बाहरी उम्मीदवार बताने वाले लोग चुनाव हार चुके हैं। मैं कुरुक्षेत्र में बाहरी नहीं हूं। सैनी बिरादरी मेरे साथ है।

जहां तक अभय चौटाला के 25 लाख रुपये का आरोप का सवाल है, मैं पहले ही उसे झूठा करार दे चुका हूं। अभय ने माफी नहीं मांगी है इसलिए चुनाव के बाद मैं मानहानि का केस दायर करूंगा। देश में नरेंद्र मोदी की लहर है।

बीते दो लोकसभा चुनावों के परिणाम

Loksabha Election 2014, Haryana, Kurukshetra
2009
उम्मीदवार---------------पार्टी------------कुल मत
नवीन जिंदल------------कांग्रेस------------3,97,204
अशोक अरोड़ा-----------इनेलो    ------------2,78,475

2004

नवीन जिंदल------------कांग्रेस------------3,62,054
अभय चौटाला------------इनेलो    ------------2,01,864
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed