फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, women throw slipper at navjot singh sidhu in rohtak during public meeting

रोहतक में नवजोत सिद्धू पर फेंकी चप्पल, हिरासत में महिला

Thu, 09 May 2019 10:51 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, women throw slipper at navjot singh sidhu in rohtak during public meeting
पुलिस हिरासत में महिला
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करने रोहतक पहुंचे मंत्री नवजोत सिद्धू पर एक महिला ने चप्पल फेंक दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि चप्पल सिद्धू को नहीं लगी, लेकिन इस घटना को देखकर सभी हैरान रह गए। जब चप्पल फेंकी गई, सिद्धू मंच पर थे और जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 


 

बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन करने से नाराज थी महिला

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला का नाम जितेंद्र कौर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, चप्पल फेंकने की वजह उसकी नाराजगी थी। महिला के अनुसार, नवजोत सिद्धू की दाल बीजेपी में नहीं गली तो वह कांग्रेस में आ गए।

पहले वह सोनिया और मनमोहन की बुराई करते थे और अब नरेंद्र मोदी की करने लगे हैं। वहीं घटना के बाद जब सिद्धू जाने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और झंडे दिखाने वालों में टकराव हो गया। मामला बिगड़ते देखकर पुलिस ने मोर्चा संभाला और जनसभा का समापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed