फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Sunil Jakhar targets on PM Narendra Modi in Pathankot

पठानकोट में सुनील जाखड़ बोले- छह दिन बाद पूर्व पीएम हो जाएंगे नरेंद्र मोदी

Sat, 18 May 2019 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Sunil Jakhar targets on PM Narendra Modi in Pathankot
गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़

पंजाब कांग्रेस प्रधान और गुरदासपुर से उम्मीदवार सुनील जाखड़ का कहना है कि गूंगे पहलवानों की जरूरत देश की संसद में नहीं है। संसद में आवाज उठानी पड़ती है। सनी राजनीति में आए हैं लेकिन राजनीति का कुछ पता नहीं है। देशभक्त हैं लेकिन देशभक्ति का कुछ पता नहीं। यहां फिल्मी डायलॉग नहीं काम चाहिए। फिल्म भी तीन घंटे में खत्म हो जाती है और यहां सवाल तो पांच साल का है। 

विज्ञापन


ढाई किलो का हाथ जिस पर पड़ता है वह उठता नहीं, उठ जाता है: सनी देओल
भाजपा उम्मीदवार सनी देओल का कहना है कि ढाई किलो का हाथ, जिस पर पड़ता है तो वह उठता नहीं, उठ जाता है। राजनीति का उन्हें पता नहीं लेकिन वह देशभक्त हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा। सनी देओल का कहना है कि वह ओछी बयानबाजी के बदले काम करने में यकीन रखते हैं।
विज्ञापन


 छह दिन बाद पूर्व पीएम हो जाएंगे मोदी : जाखड़
पठानकोट में कांग्रेसी उम्मीदवार सुनील कुमार जाखड़ ने चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद विधायक अमित विज के दफ्तर में प्रेस वार्ता की। जाखड़ ने दावा किया कि अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने पीएम मोदी पर चुटकी लेते कहा कि ठीक छह दिन बाद सभी अखबारों के शीर्षक में नरेंद्र मोदी के आगे पूर्व प्रधानमंत्री लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी तैयारी प्रधानमंत्री आवास और पीएमओ में शुरू हो गई है। 23 मई को देश के अच्छे दिन शुरू होंगे। वहीं बिक्रम मजीठिया द्वारा शराब से भरे ट्रक के साथ सुनील जाखड़ का नाम जोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि अकाली और भाजपा के नेता अपनी हार पचा नहीं पा रहे। उक्त ट्रक से उनका कोई लेना देना नहीं है। सनी देओल पर उन्होंने कहा कि हलके के लोग समझदार हैं। वोटर नामदार और कामदार में फर्क समझते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed