{"_id":"5cdec258bdec220788127374","slug":"lok-sabha-elections-2019-sukhbir-badal-comments-on-rahul-gandhi-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी अभी बड़े नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें पप्पू कहा जाता हैः सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी अभी बड़े नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें पप्पू कहा जाता हैः सुखबीर बादल
Fri, 17 May 2019 10:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल (फाइल फोटो)
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राहुल गांधी अभी बड़े नहीं हुए हैं। उन्हें राजनीति के बारे में अभी कोई ज्ञान नहीं। वे राजनीति में बहुत छोटे हैं। इसलिए उन्हें पप्पू कहा जाता है। वे अनाड़ी राजनेता हैं जबकि नरेंद्र मोदी सुलझे व समझदार सियासतदान हैं। लोगों को खुद ये फैसला लेना है कि देश की कमान किस नेता के हाथ में सौंपनी है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने ये बात घास मंडी चौक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली दल पर बेअदबियों का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी खुद आरोपी हैं जिन्होंने श्री हरमंदिर साहिब पर हमला कराया था। सुखबीर ने ध्यान सिंह मंड व बलजीत सिंह दादूवाल को कांग्रेस का एजेंट बताया।
विज्ञापन
साथ ही गठबंधन सरकार की ओर से राज्य में करवाए गए विकास कार्यों का वास्ता देते हुए वोट मांगे। इस मौके पर पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, लवी बरकंदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, राष्ट्रीय जत्थेबंदी सचिव मनजिंदर सिंह बिट्टू, नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी, शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गिरधर काला, बिंदर गोनियाना, हीरा सिंह चड़ेवान, चरनजीत सिंह सक्कांवाली, पप्पी सरपंच थांदेवाला, एडवोकेट भूपिंदर सिंह और मीत बराड़ मौजूद थे।
विज्ञापन