फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Suicide Case Accused Nagar Nigam Officer Appointed Nodal Officer

सुसाइड केस में फंसे अफसर को बनाया नोडल अधिकारी, पीड़ित के परिजन बोले- आयोग में करेंगे शिकायत

Thu, 18 Apr 2019 04:01 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Suicide Case Accused Nagar Nigam Officer Appointed Nodal Officer
सांकेतिक तस्वीर
इसे चंडीगढ़ प्रशासन की संवेदनहीनता कहें या भारी चूक कि सुसाइड केस में फंसे नगर निगम के अफसर को ही लोकसभा चुनाव में नोडल अधिकारी बनाया गया। उसे कुछ समय पहले ही निगम के एक कर्मचारी के सुसाइड मामले में परिजनों द्वारा जिम्मेदार ठहराया गया था। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, यह कहकर निगम अपना पल्ला झाड़ रहा है। निगम के अफसरों की अनदेखी के चलते पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


बेसहारा हो चुका पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि यदि एमसी की ओर न्याय नहीं मिला तो वह लोकसभा चुनाव में नोडल अधिकारी बनाए गए, निगम के इस अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। चंडीगढ़ में 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्वाचन कार्य के अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इन्हीं में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर तिलकराज भी शामिल हैं, जिनको नोडल अधिकारी बनाया है। कुछ समय पहले एक निगम कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया था, जिसकी जेब में मिले सुसाइड नोट में निगम के अधिकारी तिलक राज को मौत का जिम्मेदार बताया गया था। मृतक जसपाल के बेटे गोकुल धामी का कहना है कि एमसी ने उन्हें न्याय देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि जल्द ही उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह चुनाव आयोग में शिकायत करने के साथ ही प्रशासक से भी शिकायत करेंगे। इस संदर्भ में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में निगम से जानकारी ली जाएगी। यदि जांच चल रही है तो मामला संगीन है। उनका कहना कि यदि आयोग को कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब निगम झाड़ रहा पल्ला

निगम के कर्मचारी जसपाल के सुसाइड करने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। उस समय मामले को संभालने के लिए एमसी ने पूरे मामले में निष्पक्ष  जांच कराने की बात कही थी लेकिन अब निगम इससे मुकर रहा है। एमसी के एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग का कहना है कि प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। इसमें निगम का कुछ नहीं कर सकता है।

ये है पूरा मामला
बीती 19 मार्च को सेक्टर-18 के सरकारी मकान में रहने वाले जसपाल ने ग्रिल से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में दो अफसरों को जिम्मेदार ठहराया गया था। बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि तिलकराज ज्वाइंट कमिश्नर और वेद प्रकाश हमको कड़ा तंग करते हैं और परेशान करते हैं। मृतक जसपाल की जेब से मिले सुसाइड नोट के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। मृतक जसपाल निगम में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। जसपाल मूल रूप से उत्तराखंड स्थित कुमाऊं के बागेश्वर के रहने वाले थे। पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी है।

मेरे खिलाफ हुई साजिश : तिलकराज
इस मामले में एमसी के ज्वाइंट कमिश्नर तिलकराज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। सुसाइड नोट पर जो नाम लिखा गया है, उससे मेरा कोई मतलब नहीं है। लिखावट में भी काफी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed