फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Senior Citizens will Decide MP of Chandigarh

लोकसभा चुनाव: इस बार सीनियर सिटीजन तय करेंगे चंडीगढ़ का सांसद, जानिए कितने बढ़ गए वोटर

Tue, 12 Mar 2019 12:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Senior Citizens will Decide MP of Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में इस बार युवाओं की अपेक्षा रिटायर्ड लोगों की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। ऐसे में 2019 में शहर का सांसद कौन होगा, इसका फैसला सीनियर सिटीजन ही करेंगे। 2014 के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल लोकसभा चुनाव में सीनियर सिटीजन मतदाताओं की संख्या लगभग 36 प्रतिशत बढ़ी है। 2014 की बात करें तो उस समय 60 साल की उम्र से अधिक मतदाताओं की संख्या 61,868 रही है, जबकि इस बार सीनियर सिटीजन की संख्या 83,952 है।
विज्ञापन


वहीं पहली बार 18 से 19 के बीच के मतदाताओं की संख्या कम दिखी है। चंडीगढ़ चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चुनाव के बाद से उनकी संख्या में 33 प्रतिशत की कमी देखी गई है। नए मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 में 18,170 के अनुपात में इस बार 12,094 युवा मतदाता निकले हैं जिनकी आयु 18 से 19 के बीच है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़े वोटर
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मतदान करने वाले 6.19 लाख लोगों में से लगभग 83,000 वरिष्ठ नागरिक हैं। वहीं 2014 में 5.8 लाख मतदाताओं में से 61,000 वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। बीते पांच वर्षों में चंडीगढ़ में मतदाताओं की संख्या में केवल 39,000 की वृद्धि हुई है। 60 से अधिक आयु वर्ग में 22,000 से अधिक का अंतर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को बनाया जा रहा वोटर
जानकारों की मानें तो पंजाब और हरियाणा पड़ोसी राज्य होने के चलते वहां से ज्यादातर युवा यहां आते हैं। लेकिन उनके वोट नहीं होने के चलते युवा वर्ग की वोटों में गिरावट आई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा ने कहा कि अन्य राज्यों से आए छात्र यहां मतदान नहीं कर सकते। कई छात्र वापस चले जाते हैं। हमने इस साल कई विशेष शिविर आयोजित किए हैं, ताकि इन युवाओं को सुविधा हो और वे अपना वोट यहां डाल सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed