फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Rumor on Chandigarh Congress President Pradeep Chhabra Resign

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे की अफवाह, प्रदीप छाबड़ा ने मैसेज कर बताया- ऐसा कोई इरादा नहीं

Wed, 29 May 2019 10:01 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 May 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Rumor on Chandigarh Congress President Pradeep Chhabra Resign
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा
चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल की हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। विरोधियों ने उन पर इस्तीफे का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को किसी ने अफवाह फैला दी कि प्रदीप छाबड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मैसेज को वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन


खबर मीडिया तक पहुंची तो मीडियाकर्मियों ने प्रदीप छाबड़ा को फोन करना शुरू कर दिया।  इससे प्रदीप छाबड़ा परेशान हो गए। बाद में उन्होंने सभी को मैसेज कर बताया कि उन्होंने न तो कोई इस्तीफा दिया है और न ही उनका ऐसा कोई विचार है। जब तक राहुल गांधी चाहेंगे, इस पद पर वे बने रहेंगे। वे सभी कांग्रेसियों को साथ लेकर पवन बंसल के मार्गदर्शन में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ लोग हैं, जो इस तरह के मैसेज फैला रहे हैं। इससे न तो वह डरने वाले हैं और न ही हताश होने वाले। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेसियों ने अच्छा काम किया है। मेहनत भी की है। इसमें कोई शक नहीं। यह समय कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने का  है, लेकिन विरोधी इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस की जड़ों को हिलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दरअसल, पूरे देश में कांग्रेस की हार के बाद कई कांग्रेसी प्रधानों ने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे का प्रस्ताव रखा है। उसके बाद से चंडीगढ़ में भी प्रदीप छाबड़ा पर लोग दबाव बनाने लगे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि जब पूरे देश में हार की जिम्मेदारी तय की जा रही है तो प्रदीप छाबड़ा क्यों चुप बैठे हैं।

हार की समीक्षा पर बात करने के लिए बैठक क्यों नहीं बुलाते। बीते सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कई कांग्रेसी नहीं पहुंचे थे। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यक्त्रस्म में न पहुंचकर एक तरह से अपना विरोध जताया है। इन सबके बावजूद प्रदीप छाबड़ा अपने पूर्व बयान पर डटकर खड़े हैं ।

उनका कहना है कि बैठक बुलाई जाएगी, लेकिन कब इसका फैसला वे ही करेंगे। इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed