फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha elections 2019 Result, Political statement on BJP's victory

भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार पर क्या बोले दिग्गज, किसी ने सराहा किसी ने नकारा

Fri, 24 May 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Result, Political statement on BJP's victory
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला

प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर मोदी सरकार केंद्र में काबिज होने को तैयार है। पूरे देश में मोदी नाम की सुनामी खूब चली। इस दौरान कई दिग्गज अपना किला नहीं बचा पाए। बीजेपी की जीत पर नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पढ़े किसने क्या कहा...

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता ने भाजपा के राष्ट्रवाद के सिद्धांत व विकास की नीतियों का साथ दिया है और वंशवाद की राजनीति को दरनिकार किया है। इस प्रचंड बहुमत से यह साबित होता है कि जनता की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वर्ष 1971 के बाद लगभग 50 साल बाद ऐसा हुआ है जब पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में लगातार दूसरी बार किसी सरकार की वापसी हुई है। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। -सीएम मनोहर लाल, हरियाणा
विज्ञापन


पीएम की स्पष्ट और दूरगामी लीडरशिप को मिले शानदार जनादेश पर बधाई। हमारे देश ने जाति, वर्ग, भाईचारे की सीमाओं से उठकर धर्म निरपेक्ष और सर्वसम्मति वाला फैसला दिया है। भारत का भविष्य उज्जवल है।- सुखबीर बादल, शिअद प्रधान  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मजबूत और देखभाल करने वाली लीडरशिप को मिला मजबूत जनादेश है। पीएम को सबका विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सबका साथ और सबका विश्वास मिला है। अब एक मजबूत और एकजुट भारत का समय आ गया है। जिसमें हर भारतीय समान योगदान देने वाला और हिस्सेदार है। -प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक  

आम आदमी पार्टी के संगरूर से उम्मीदवार भगवंत मान को वोट और समर्थन देने के लिए जनता का धन्यवाद। साथ ही अपनी पार्टी के सभी नेताओं और वॉलंटियर्स का भी इस चुनावी मुहिम के लिए धन्यवाद। -हरपाल चीमा, नेता प्रतिपक्ष, पंजाब   

मैं हलके के लोगों के प्यार की लाज रखूंगा। हलके के बहुपक्षीय विकास के लिए यादगारी काम करूंगा। उनकी जीत लोगों के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। देश की जनता ने भाजपा और सहयोगी पार्टियों के हक में खड़े होकर यह साबित कर दिया है कि देश के लोग अब लुभावने वादों को महत्व नहीं देते बल्कि काम करने वाली पार्टी के हाथ में ही देश का भविष्य समझते हैं। - सन्नी देओल

यह मोदी की नीतियों की जीत है। मोदी मैजिक ने अपना प्रभाव दिखाया है। मोदी सरकार के पांच साल के स्वच्छ शासन में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। न तो मोदी पर और न ही मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर। मोदी सरकार की ओर से पूरे पांच साल जन-समर्थक नीतियों पर, विशेष रूप से किसानों, गरीबों, महिलाओं और मजदूरों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया गया जिससे यह बहुत बड़ी जीत हुई है। हमारी हार्दिक इच्छा थी मोदी फिर से आएं और यह सच हो गया है। -विजय सांपला केंद्रीय राज्य मंत्री 

यह चौंकाने वाला है। मैं इस तरह के बुरे परिणाम की उम्मीद नहीं कर रही था। मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल करे और विशेष रूप से इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करे क्योंकि यहीं से मैं खुद सांसद रही हूं और केंद्र सरकार में मंत्री भी बनी थी। ऐसी हार हुई है कि मैं वास्तव में दुखी हूं। यह अंतर कुछ अप्रत्याशित है। -संतोष चौधरी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed