फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha elections 2019 Result, Congress candidate Ravneet Singh Bittu wins from Ludhiana

रवनीत बिट्टू ने मारी जीत की शानदार 'हैट्रिक', लुधियाना में तीसरी बार कांग्रेस ने जमाया कब्जा

Fri, 24 May 2019 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Result, Congress candidate Ravneet Singh Bittu wins from Ludhiana
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना लोकसभा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस अपना कब्जा जमाने में सफल रही है। साल 2009 से कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा है। रवनीत बिट्टू दूसरी बार यहां से विजेता बने हैं।

विज्ञापन


इस बार जीत का आकंड़ा 19709 से बढ़कर 76372 पहुंच गया है। इस चुनाव में पीडीए प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस दूसरे स्थान पर रहे। अकाली -भाजपा प्रत्याशी महेश इंदर गरेवाल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव मैदान में उतरे 19 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। बिट्टू की इस जीत से हर कोई हैरान जरूर है क्योंकि किसी को यह अनुमान नहीं था कि जीत का आंकड़ा इतना ज्यादा होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। आखिरी राउंड तक उनकी बढ़त जारी रही। बता दें कि साल 2009 में रवनीत बिट्टू ने श्री आनंदपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। यह इनकी लगातार तीसरी जीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha elections 2019 Result, Congress candidate Ravneet Singh Bittu wins from Ludhiana
रवनीत बिट्टू - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा के अंतर्गत 9 हलकों में रवनीत बिट्टू 5 हलकों में विजयी रहे हैं। इसमें हलका ईस्ट, सेंट्रल, वेस्ट, नार्थ और जगरांव शामिल हैं। वही दूसरे नंबर पर रहे पीडीए प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस विधानसभा के चार हलकों में विजयी रहे हैं। इसमें लुधियाना साउथ, आत्म नगर, गिल और दाखा हलका शामिल है।  शिअद प्रत्याशी महेश इंदर गरेवाल किसी विधानसभा क्षेत्र से विजयी नहीं रहे हैं।

वह 5 विधानसभा हलकों में दूसरे नंबर पर जरूर रहे हैं। इसमें हलका ईस्ट, साउथ, लुधियाना सेंट्रल, वेस्ट और नार्थ शामिल हैं। सीधे शब्दों में कहे लुधियाना सिटी में अकाली दल बनाम कांग्रेस में रहा है। देहात एरिया में कांग्रेस और पीडीए में मुकाबला रहा है। 

बैंस और गरेवाल की टक्कर बनी जीत का कारण
सांसद रवनीत बिट्टू की जीत का सबसे बड़ा कारण बैंस और गरेवाल में बटे वोट बैंक को माना जा सकता है। सिमरजीत सिंह बैंस को 383795 वोट पड़े हैं, जबकि शिअद प्रत्याशी गरेवाल को 299435 वोट पड़े है। दोनों में अंतर 7988 का है।

साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस को 300459 वोट पड़े थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एचएस फूलका को 280750 वोट पड़े थे। इस बार आप का कमजोर प्रत्याशी होने के कारण उनका वोट बैंक तीनों में बंट गया। इसका बड़ा फायदा कांग्रेस पार्टी को मिला है। 
कुल वोट: 1047025
रवनीत बिट्टू (कांग्रेस): 383795
सिमरजीत बैंस (पीडीए): 307423
महेश गरेवाल (शिअद): 299435
तेजपाल सिंह (आप): 15945
नोटा: 10538
रिजेक्ट वोट: 70

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed