फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha elections 2019 Result, CM Manohar lal Statement on BJP victory in Haryana

हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सीएम मनोहर लाल ने बताया जीत का 'फॉर्मूला'

Fri, 24 May 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Result, CM Manohar lal Statement on BJP victory in Haryana
मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता ने भाजपा के राष्ट्रवाद के सिद्धांत व विकास की नीतियों का साथ दिया है और वंशवाद की राजनीति को दरकिनार किया है।

विज्ञापन


इस प्रचंड बहुमत से यह साबित होता है कि जनता की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वर्ष 1971 के बाद लगभग 50 साल बाद ऐसा हुआ है जब पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में लगातार दूसरी बार किसी सरकार की वापसी हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ रही है कि उनका हितैषी कौन है। हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीती हैं, ये अपने आप में इतिहास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों व पारदर्शी कार्यप्रणाली के चलते जनता ने एंटी इंकबेंसी की बजाय प्रो-इंकबेंसी को चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में वंशवाद की हार हुई थी और अब फिर 2019 में जनता ने परिवारवाद को ठुकरा कर हमें स्वीकार किया है। हरियाणा में हमने वंशवाद के गढ़ को भी तोड़ा है।

Lok Sabha elections 2019 Result, CM Manohar lal Statement on BJP victory in Haryana
सीएम मनोहर लाल

प्रदेश की जनता ने समान विकास के नाते भाजपा के ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के नारे का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास उन्होंने किया है वे उनका ऋण सूद समेत चुकता करेंगे। 

आचार संहिता खत्म होने के बाद विधानसभा चुनाव का रोडमैप करेंगे तैयार 
आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद वे हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आगामी चार महीने के दौरान पार्टी का रोड मैप तैयार करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव समय पूर्व कराने की कोई संभावना नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे निर्णय करना होता है, क्योंकि महाराष्ट्र, झारखंड राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हरियाणा के साथ होने हैं। 

मजबूत होनी चाहिए विपक्ष की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की भूमिका मजबूत होनी चाहिए, विपक्ष बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए और लोकतंत्र में सरकार को सकारात्मक व रचनात्मक सुझाव देना ही विपक्ष की भूमिका होनी चाहिए। प्रदेश में पहले दो वर्षों में हमने प्रदेश की व्यवस्था को समझा और पुरानी व्यवस्था को ठीक करके पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ते हुए हमने कार्य संस्कृति ठीक की। 

अब प्रदेश में बिचौलियों व दलालों का कोई दखल नहीं है। पुलिस थानों में भी राजनीतिक दखलअंदाजी को खत्म किया है। पारदर्शी तरीके से भर्ती व ट्रांसफर नीति का प्रदेश के लोगों को पता चल गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत है कि ‘देश पहले, मैं बाद में’ जबकि दूसरी पार्टियां ‘मैं, मेरा घर व मेरा परिवार’ के सिद्धांत पर चलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed