फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Rahul Gandhi Criticized PM Modi in Faridkot Rally

राहुल गांधी ने लगवाए 'चौकीदार चोर है' के नारे, बोले- देश भर में पीएम मोदी का उड़ रहा है मजाक

Thu, 16 May 2019 11:05 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरगाड़ी(फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरगाड़ी(फरीदकोट) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 May 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Rahul Gandhi Criticized PM Modi in Faridkot Rally
राहुल गांधी
राहुल गांधी ने जनसभा में 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाए और कहा कि मनमोहन सिंह पर तंज कसने वाले पीएम मोदी का देश भर में मजाक उड़ रहा है। फरीदकोट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सदीक के समर्थन में बुधवार को खेल स्टेडियम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत कर सबसे पहले लोगों से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल पहले नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया गया, लेकिन अब पूरा देश मोदी का मजाक उड़ा रहा है। उन्होंने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और 15 लाख खाते में डालने का वादा किया, जिसे वह पूरा नहीं कर पाए। नोटबंदी और जीएसटी लागू करके देश की आर्थिकता को तहस नहस कर डाला। रोजगार तो क्या देने थे, नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार खत्म हो गए, जिससे लोग बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय योजना से व्यापार जगत में भी रौनक लौटेगी। भाजपा कह रही है कि इतना पैसा कहां से आएगा, तो हम बता दें कि गरीबों के खाते में पैसे डालने के लिए अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे लोगों के बैंक खातों से पैसा निकाला जाएगा जिन्हें मोदी सरकार ने गलत ढंग से फायदा पहुंचाया है। हालांकि बरगाड़ी में जनसभा होने के बावजूद राहुल गांधी ने बरगाड़ी बेअदबी मामले पर कुछ ज्यादा नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली स्थल से हैलीपैड तक खुद ट्रैक्टर चला पहुंचे राहुल

बुधवार को चुनावी रैली में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रैक्टर ड्राइव का आनंद लिया। राहुल गांधी नीले रंग के ट्रैक्टर को खुद ही लेकर निकल पड़े। उनके साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी भी थीं। लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू भी ट्रैक्टर पर बैठे थे। राहुल रैली स्थल से खुद ही ट्रैक्टर चला कर हैलीपैड तक पहुंचे।

रैली स्थल से कुछ दूरी पर बनाए गए हैलीपैड तक ट्रैक्टर के पीछे पीछे एसपीजी के सुरक्षा कर्मचारी भागते रहे। कांग्रेस अध्यक्ष को दो बजे तक रैली में पहुंचना था, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण वह रैली स्थल पर साढ़े तीन बजे के आस-पास पहुंचे। राहुल गांधी 27 मिनट तक सभा को संबोधित करने के बाद वहां से निकल गए। रैली स्थल से हैलीपैड कुछ दूरी पर था।

पहले से ही रैली स्थल पर लाए गए ट्रैक्टर पर कांग्रेस के झंडे लगे थे। इसके बाद नीले रंग के ट्रैक्टर पर राहुल गांधी खुद सवार हो गए। उन्होंने खुद ही ट्रैक्टर स्टार्ट किया और एक तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह और दूसरी तरफ आशा कुमारी को बैठा लिया। इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू भी साथ बैठ गए। राहुल गांधी खुद हैलीपैड तक ट्रैक्टर चला कर गए।

वहीं ट्रैक्टर मालिक जमींदार करणबीर सिंह का कहना है कि वह काफी खुश हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान ने उनका ट्रैक्टर चलाया। करणबीर ने बताया कि राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाने से पहले ट्रैक्टर के बारे में सब कुछ पूछा। किस कंपनी का है कितने गेयर है। उसके बाद खुद ट्रैक्टर स्टार्ट किया और हैलीपैड तक लेकर गए। बाद में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्रैक्टर की गेड़ी के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed