फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Punjab CM Captain Amrinder Singh on PM Modi Statement on Nuclear Weapon

परमाणु हथियारों पर प्रधानमंत्री के बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- फौज मोदी की निजी जागीर नहीं

Tue, 23 Apr 2019 10:55 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 23 Apr 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Punjab CM Captain Amrinder Singh on PM Modi Statement on Nuclear Weapon
अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
परमाणु हथियारों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना बताया। कैप्टन ने कहा कि केंद्र ने सूबे को तबाही की तरफ धकेल दिया है। कैप्टन सोमवार को जालंधर में कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह के नामांकन दाखिल करवाने के लिए खास तौर पर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग सरकार की ‘जुमलेबाजी’ से अब ऊब चुके हैं। लोग नौकरियां और उद्योग चाहते हैं।
विज्ञापन


सेना का राजनीतिकरण किए जाने पर कहा कि फौज मोदी की निजी जागीर नहीं है। पुलवामा हमले के बाद कोई भी सरकार होती, वह यही कदम उठाती जो उन्होंने उठाया। हर रोज हमारे जवानों को मारा जा रहा है और प्रधानमंत्री सेना की कार्रवाइयों का सेहरा अपने सिर बांध रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर भाजपा की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि वह नफरत वाले भाषण देकर वर्दीधारी जवानों और शहीदों का अपमान कर रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि मतदान देश के भविष्य के लिए एक जंग है। वह उस पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसने बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन एक भी वादा पूरा करने में असफल रही। कैप्टन ने मोदी के वादे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि अच्छे दिन, उस दिन आएंगे जिस दिन इनकी सरकार का भोग पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने गेहूं खरीद के मापदंड में ढील की उठाई मांग, पीएम को लिखा पत्र

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेमौसमी बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के मद्देनजर मौजूदा खरीद सीजन के दौरान गेहूं की खरीद के लिए तय मापदंड में ढील दिए जाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण गेहूं की गुणवत्ता को हुए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम पंजाब दौरे पर भेजने की मांग भी की है।

इस बाबत प्रधानमंत्री से केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्रालय को निर्देश देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि पंजाब में गत 16 से 18 अप्रैल तक हुई बारिश और तेज़ हवाओं से फ़सलों को हुई भारी क्षति के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। यह किसान पहले ही समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिस कारण खरीद मापदंड में ढील दिए जाने की ज़रूरत है। कैप्टन ने कहा कि पकने की कगार पर खड़ी फसल को बारिश और हवाओं के कारण भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed