फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Priyanka Gandhi's road show in Pathankot of Punjab

शहीदों के नाम पर राजनीति करने वाले को पीएम बनाना है या शहीद के बेटे कोः प्रियंका गांधी

Wed, 15 May 2019 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Priyanka Gandhi's road show in Pathankot of Punjab
पठानकोट में प्रियंका गांधी का रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पठानकोट में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़े सियासी वार किए। शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुए रोड शो को लोगों का भारी समर्थन मिला।

विज्ञापन


प्रियंका के रोड शो में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी और स्थानीय विधायक अमित विज भी थे। सुनील जाखड़ पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन


पहली बार पठानकोट पहुंचीं प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए पूरा शहर ढांगू रोड पर उमड़ पड़ा। रोड शो के अंत में प्रियंका ने लोगों से पूछा कि बताओ आपको नेता चाहिए या अभिनेता। प्रियंका ने कहा कि अभिनेता काम नहीं कर सकता पर नेता को काम करना आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha elections 2019, Priyanka Gandhi's road show in Pathankot of Punjab
लोकसभा चुनाव 2019

वहीं पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जनता तय करेगी कि 23 मई को देश में पीएम की गद्दी पर शहीदों के नाम पर राजनीति करने वाले को बिठाना है या शहीद (राजीव गांधी) के बेटे (राहुल गांधी) को।

जीएसटी और नोटबंदी के नाम पर देश के व्यापार की कमर तोड़ने वाले मोदी लोक विरोधी हैं। प्रियंका ने कहा कि मोदी समेत पूरी भाजपा ने राहुल गांधी को क्या-क्या नहीं कहा, पर राहुल ने संसद में मोदी को गले लगाकर जवाब दिया।

Lok sabha elections 2019, Priyanka Gandhi's road show in Pathankot of Punjab
लोकसभा चुनाव 2019

प्रियंका ने कहा कि मोदी अभिनेता अच्छे हैं। 5 साल उन्होंने केवल एक्टिंग की। मोदी और गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल को ऑस्कर अवार्ड मिलना चाहिए। फिल्मफेयर अवार्ड हम दिलवा देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से 70 साल का हिसाब मांगने वाले यह भूल गए कि देश में अब तक का पूरा विकास कांग्रेस ने ही किया है। 

सिद्धू ने शेरो शायरी से छोड़े सियासी तीर
मंत्री नवजोत सिद्धू ने अपने चिर परिचित अंदाज में पीएम मोदी पर सियासी तीर छोड़े। सिद्धू ने पंजाबी में शेर सुनाया कि ‘अन्नी दे नैनां च खुमार आया, अज्ज गंजी नूं कंघी ते प्यार आया’ और ‘आइनों के बाजार में आइनों के खरीदार हैं, शहर के सारे चोर कह रहे हम भी चौकीदार हैं’। ‘न मंदिर की बात हो, न मस्जिद की बात हो, वतन में रोजगार हो तभी निवालों की बात हो’। सिद्धू ने लोगों से चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed