फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, No Alliance in Between INLD and Akali Dal, No Response by BJP also

लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन पर नहीं बनी बात, तो हरियाणा में ‘एकला चलो’ के मूड में अकाली दल

Wed, 03 Apr 2019 02:49 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Apr 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, No Alliance in Between INLD and Akali Dal, No Response by BJP also
Sukhbir Badal
गठबंधन पर बात ही नहीं बनी, इसलिए हरियाणा में इनेलो का साथी रहा पंजाब का शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अब सूबे में ‘एकला चलो’ के मूड में है। चौटाला कुनबे में कलह के बाद शिअद ने यह कहते हुए इनेलो से दूरी बना ली है कि या तो इनेलो-जजपा फिर से एक हो जाएं, अपितु इस विवाद में शिअद उनके साथ अपना सियासी कदमताल जारी नहीं रख पाएगा।
विज्ञापन


इनेलो से दूरियों के बाद शिअद ने हरियाणा में भाजपा से नजदीकियां बढ़ानी शुरू की, क्योंकि पंजाब में शिअद पहले से ही भाजपा का साथी है। मगर हरियाणा भाजपा की ओर से भी शिअद के प्रस्ताव पर कोई जवाब न आने से पार्टी सूबे में अकेले ही आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए हरियाणा के शिअद नेता अकाली दल के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव भी बना रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा में दो, विधानसभा में 15 सीटें चाहता है शिअद
हरियाणा में पंजाब से सटे जिलों अंबाला, पंचकूला, कैथल, जींद, फतेहाबाद व सिरसा में शिअद का अच्छा खासा प्रभाव है। पिछले लोकसभा में शिअद ने इनेलो के साथ मिलकर सिरसा और हिसार की सीटें भी जीतीं थीं। जबकि विधानसभा में कालांवली सीट से शिअद का एक विधायक भी जीता। मगर अब शिअद की ओर से हरियाणा में इनेलो के बजाय भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसके लिए शिअद ने भाजपा से हरियाणा में कुरुक्षेत्र व सिरसा और विधानसभा में 10 से 15 सीटें देने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी शिअद नेताओं की बातचीत हुई। लेकिन अभी तक हरियाणा भाजपा की ओर से शिअद की इस पेशकश का कोई जवाब नहीं दिया गया है।

सिरसा, कुरुक्षेत्र में ताल ठोकने की तैयारी

ऑल इंडिया शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़ ने बताया कि हरियाणा के शिअद नेताओं ने कुछ सीटों पर अकेले लड़ने की इच्छा जताई है। इसके लिए शिअद की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी हो चुकी है। जिसमें सिरसा सीट पर कालांवली से विधायक बलकौर सिंह को प्रत्याशी बनाने और कुरुक्षेत्र सीट से प्रितपाल सिंह चबर व कंवलजीत अजराना के नाम पर चर्चा की गई है। अंबाला और फरीदाबाद सीट पर भी चुनाव लड़ने का विचार है, जिसके लिए चेहरों की तलाश की जा रही है।

ठीक है, शिअद पंजाब में भाजपा का साथी है। लेकिन हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियां व छवि के चलते भाजपा खुद में खासी सक्षम है। दूसरा, भाजपा पहले भी इस बात को साफ कर चुकी है कि प्रदेश में भाजपा लोकसभा और विधानसभा अकेले अपने बूते पर ही चुनाव लड़ेगी।
- संजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed