{"_id":"5cdeb056bdec2207786b9586","slug":"lok-sabha-elections-2019-navjot-singh-sidhu-rally-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सरकार पर सिद्धू का निशाना, कहा-बहिबल गोलीकांड का सच सामने आ गया फिर भी सजा नहीं दी जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी सरकार पर सिद्धू का निशाना, कहा-बहिबल गोलीकांड का सच सामने आ गया फिर भी सजा नहीं दी जा रही
Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्ध ने शुक्रवार को कहा कि फ्रेंडली मैच खेलने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मिलजुलकर खेलते थे, अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी हो गया है। सिद्धू कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हक में चुनाव प्रचार करने बठिंडा पहुंचे थे।
विज्ञापन
सिद्धू ने बिना नाम लिए अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बहिबल कलां गोलीकांड का पूरा सच सामने आ गया है। इसके बावजूद आरोपियों को सजा नहीं दी जा रही। सिद्धू ने कहा कि जब उक्त मामले से संबंधित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने साफ तौर बता ही दिया है तो फिर पीछे बताने को कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गप्पी करार देते हुए कहा कि मोदी के साथ मिलकर बादल ने भी लोगों से झूठ बोला। सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल दावा करते थे कि सड़कों पर बम फोड़ना, सड़क नहीं टूटेगी लेकिन छोटे से पटाके से सड़क टूट जाती है।
विज्ञापन
बठिंडा पहुंचने पर सिद्ध ने सबसे पहले आर्या समाज चौक पर बनी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर उनके साथ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उपस्थित थे।
‘23 मई आई और बीबी गई’
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 23 मई आई और बीबी गई। उन्होंने लोगों को इस बार बादल परिवार की बहू को ज्यादा से ज्यादा मतों से हराकर वड़िंग को विजय बनाने की अपील की।