फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019: Kalraj Mishra says Congress false slogan not lose poverty

कांग्रेस के झूठे नारे से नहीं, भाजपा के काम से हटेगी गरीबी: कलराज मिश्र

Sun, 07 Apr 2019 07:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Apr 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Kalraj Mishra says Congress false slogan not lose poverty
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा लोकसभा चुनाव समिति के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के झूठे नारे से नहीं, बल्कि गरीबी काम से हटती है। भाजपा ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। इसका उदाहरण जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्जवला योजना व किसान सम्मान निधि योजना सबसे अहम हैं। कांग्रेस हर चुनाव में गरीबी हटाने का नारा देती है, लेकिन कभी भी धरातल पर काम नहीं किया। इस बार भी कांग्रेस ने घोषणा पत्र में गरीबी हटाने का नारा दिया है और कहा कि हम निभाएंगे। कलराज मिश्र ने सवाल उठाया कि पिछले 10 सालों की सरकार में कांग्रेस ने क्या निभाया, इसका हिसाब जनता को दिया जाए।

विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में कलराज मिश्र ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोषणा में सेना के शौर्य व पराक्रम को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस ने आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार का उद्देश्य आतंकवाद का खात्मा करना है। इसी उद्देश्य के साथ काम किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पुलवामा हमले के बाद बालकोट पर एयर सर्जिकल स्ट्राइक है। मगर दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान के साथ राजनीतिक पार्टियां ने इस पर भी सवाल उठाया और सबूत मांगे। भारतीय सेना ने इस शौर्य व पराक्रम का परिचय दिया, उस पर कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने सेना का मनोबल घटाने का काम किया है।
विज्ञापन


कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार कश्मीर से 35-ए व धारा-370 हटाने की दिशा में प्रयासरत है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री व झंडा होने की वकालत करके देशविरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ाया है। पीडीबी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती द्वारा 35-ए व धारा-370 के हटाने पर कश्मीर के अलग राह चलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 हजार का नारा झूठा वादा
हरियाणा प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को 72 हजार रुपये देने का झूठा वादा किया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी तक यह ही स्पष्ट नहीं कर पाएं है कि किस आधार पर गरीबों को पैसे दिए जाएंगे। राहुल तर्क दे हैं कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये दिए जाएंगे, लेकिन कांग्रेस हमेशा इसके विरोध में रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed