फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha elections 2019 jjp president nishan Singh controversial video viral

जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह का विवादित वीडियो वायरल, पुलिस में शिकायत

Tue, 23 Apr 2019 02:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 jjp president nishan Singh controversial video viral
जजपा अध्यक्ष निशान सिंह - फोटो : youtube

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निशान सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तुलना गुरु गोबिंद सिंह से करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार दोपहर टोहाना संगत घर में आयोजित नाम चर्चा के बाद का है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं कि जिस तरह से गुरु गोबिंद सिंह को मानवता की सेवा के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उसी तरह गुरमीत सिंह जेल में समाजसेवा के किसी मिशन को पूरा करने के लिए गए हैं। विवाद के बाद निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी की कोई तुलना नहीं की है। मामले में बिना वजह विवाद पैदा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उधर, वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सरदार स्वर्ण सिंह ने एक औपचारिक शिकायत रतिया थाने में दी है। मामले में केस दर्ज करने की मांग की गई है। रतिया चुनाव अधिकारी और रतिया एसएचओ के नाम दी गई दो शिकायतों में सरदार स्वर्ण सिंह ने आरोप लगाया है कि निशान सिंह ने हत्या एवं दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे गुरमीत सिंह की तुलना गुरु गोबिंद सिंह से करके सिख भावनाओं को आहत किया है। इसे जानबूझकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। इस पर तुरंत रोक लगाई जाए और निशान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले भी निशान सिंह ने डेरे के नामचर्चा घर में जाकर कहा था कि उन्हें सरदार निशान सिंह के बजाए प्रेमी निशान सिंह कहा जाए, क्योंकि वह डेरे के भक्त हैं और उन्होंने गुरु से नामदान ले रखा है। इस पर सिख संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद निशान सिंह ने वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया था।

 

सिख नेता दादूवाल ने भी जारी किया वीडियो

निशान सिंह का वीडियो वारयल होने के बाद सिख नेता बलजीत सिंह दादूवाल ने एक वीडियो जारी कर सिख संगत से जजपा प्रदेशाध्यक्ष का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उन्होंने निशान सिंह से सिख संगत से माफी मांगने की मांग रखी है। दादूवाल ने उन राजनीतिक प्रतिनिधियों के भी बायकाट का आह्वान किया है जो डेरा सच्चा सौदा में जाकर वोट मांग रहे हैं।

मेरे कहने का मतलब था कि समाज के हित में काम करने वाले लोगों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कहे का कुछ और ही मतलब निकालकर विवाद पैदा किया गया। मैं बलजीत दादूवाल की बातों पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझता।
- निशान सिंह, जजपा प्रदेशाध्यक्ष।

मेरे पास एक औपचारिक शिकायत आई है, लेकिन जिस वीडियो का जिक्र शिकायत में किया गया है उसे उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिकायतकर्ता से कहा है कि वायरल वीडियो की सीडी उपलब्ध कराएं, इसके बाद ही कोई कार्रवाई हो सकेगी। 
- किरण सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed