फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, INLD Announced Three More Candidates in Haryana

लोकसभा चुनावः इनेलो ने घाषित किए तीन प्रत्याशी, कुरुक्षेत्र के रण में ताऊ की चौथी पीढ़ी के 'अर्जुन'

Sat, 20 Apr 2019 12:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Apr 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, INLD Announced Three More Candidates in Haryana
इनेलो विधायक
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सरगर्मियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। इनेलो ने शुक्रवार को तीन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। कुरुक्षेत्र के रण से इनेलो ने ताऊ देवीलाल की चौथी पीढ़ी के युवा नेता अर्जुन चौटाला को मैदान में उतारा है। अभय चौटाला के बेटे अर्जुन पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके कंधे पर सियासत की विरासत को बचाने की बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र सीट से 26 वर्षीय अर्जुन चौटाला, रोहतक से इनेलो सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष 54 वर्षीय धर्मवीर फौजी और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 38 वर्षीय पूर्व सैनिक बलवान सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा शनिवार को होगी। इनेलो ने अंबाला, सोनीपत, सिरसा, करनाल, फरीदाबाद और हिसार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर चुका है।
विज्ञापन


इनेलो के प्रत्याशी
कुरुक्षेत्र -- अर्जुन चौटाला
भिवनी-महेंद्रगढ़ --बलवान सिंह यादव
रोहतक ---धर्मवीर फौजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed