{"_id":"5ca7190fbdec221447633636","slug":"lok-sabha-elections-2019-haryana-political-parties-working-to-make-strong-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: वर्करों को धार देने में जुटे दल, सिखा रहे घेराबंदी के गुर, यूथ के बूते जीतेंगे बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: वर्करों को धार देने में जुटे दल, सिखा रहे घेराबंदी के गुर, यूथ के बूते जीतेंगे बूथ
Fri, 05 Apr 2019 02:38 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में सियासी दल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने वर्करों की ताकत बढ़ाने में जुट गए है। सभी पार्टियां अपने-अपने वर्करों को धार देने में लगी हैं। पार्टी वर्करों को इस बात की खास ट्रेनिंग दी जा रही है कि वे चुनाव में विरोधियों की घेराबंदी कैसे करें। पार्टियों ने सभी बूथों पर यूथ की टीमें भी तैनात कर दी हैं। जिनकी एक-एक बार ट्रेनिंग भी हो चुकी है और फाइनल ट्रेनिंग प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद होगी। सभी पार्टियां अपने सोशल मीडिया, यूथ, कर्मचारी, महिला और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठों के वर्करों पर ज्यादा फोकस रखे हुए हैं।
भाजपा: हर बूथ पर तीन घंटे का सम्मेलन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा कहते हैं कि 60 वोटरों की जिम्मेवारी भाजपा के एक वर्कर पर है। एक बूथ पर 10 से 25 युवाओं की टोली रहेगी। सभी प्रकोष्ठों की एक बार बैठक रोहतक में हो चुकी है। अब बूथ स्तर पर तीन-तीन घंटे के सम्मेलन आयोजित होंगे। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है।
कांग्रेस : हर बूथ पर सम्राट सम्मेलन की तैयारी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि पार्टी की ओर से हर बूथ पर बूथ सम्राट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वर्करों के साथ सीनियर पदाधिकारियों की एक बार बैठक हो चुकी है। फाइनल ट्रेनिंग प्रत्याशियों की घोषणा के बाद हेागी। वर्करों को समझाया जा रहा है कि किस तरह कांग्रेस मेनिफेस्टो को प्रोमोट करते हुए विरोधियों पर निशाना साधना है।

इनेलो : वर्कर चलाएंगे ‘चलो गांव की ओर’ अभियान
इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रेय बताते हैं कि इनेलो नेता अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा एक-एक बार सभी 16 प्रकोष्ठों और जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। ये प्रमुख कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी हल्का व बूथ स्तर पर वर्करों को ट्रेनिंग देंगे। इनेलो ने एक खास अभियान ‘चलो गांव की ओर’ की तैयारी भी की है, जिन्हें वर्करों के बूते सफल बनाते हुए अपनी पैठ गांवों में और बढ़ाई जाएगी।
जजपा : वर्करों का मनोबल बढ़ाने में जुटे दुष्यंत
चुनावों से पहले सांसद दुष्यंत चौटाला ने वर्करों को बूस्ट अप करने का बीड़ा उठाया है। नई दिल्ली में वे सभी बीस प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक ले उन्हे बता रहे हैं कि वे कैसे नीचे वर्करों को ट्रेनिंग देंगे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इसके बाद वे सभी दस लोकसभा सीटों पर भी वर्करों की बैठक लेंगे।
आप : ‘मैं और मेरा परिवार’ अभियान चलाएंगे वर्कर
आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद बताते हैं कि पार्टी का वर्कर आंदोलन से निकला है। इसलिए मुद्दों की अच्छी समझ रखता है। पार्टी ने ‘मैं और मेरा परिवार’ अभियान चलाया है, जिसके चलते हरियाणा में सभी लोगों एक परिवार की तरह आप से जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए वर्कर लोगों को दिल्ली में आप की सफलताओं और विरोधियों की असफलताओं की जानकारी देंगे।