फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Haryana Looking Again for Modi Magic to Win

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा फिर 'मोदी मैजिक' के सहारे, और विपक्ष का बिखराव बनेगा बड़ा हथियार

Tue, 12 Mar 2019 04:04 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Looking Again for Modi Magic to Win
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजने के बाद हरियाणा में भी सियासी बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की पारी खेलने को बेताब हैं। सियासी पिच पर यह मैच किन मुद्दों के बूते जीता जाएगा, सभी पार्टियां इस पर भी मंथन करेंगी। लेकिन भाजपा को हरियाणा में कमल खिलाने के लिए एक बार फिर मोदी मैजिक का ही सहारा है।
विज्ञापन


2014 में मोदी लहर ने जिस तरह भाजपा को हरियाणा में मजबूती दी थी, उसी तर्ज पर इस बार फिर प्रदेश भाजपा ‘मोदी है तो ‘जीत’ मुमकिन है’ का फार्मूला लेकर ही अपनी रणनीति तैयार करेगी। हरियाणा में जीत के लिए मोदी की उपलब्धियों के साथ-साथ भाजपा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी जीत का आधार बनाएगी।
विज्ञापन


पिछले पांच साल में मोदी सरकार के अहम फैसलों और प्रदेश सरकार की उन उपलब्धियों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है, जिसका प्रचार जनता के बीच भाजपाइयों द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक के बाद उत्साहित दिख रही भाजपा

प्रदेश भाजपा पिछले छह माह से सूबे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा ने हर सीट पर एक फीडबैक सर्वे भी करवाया है। ये सर्वे पीएम मोदी और सीएम मनोहर सरकार की उपलब्धियों के आधार पर हुआ है। सभी सीटों पर फीडबैक सर्वे पूरा हो चुका है और भाजपाई भी इस सर्वे से खासे खुश हैं।

हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु बताते हैं कि भाजपा सभी सीटों पर फीडबैक ले चुकी है। उसके बाद ये दावा किया जा रहा है कि सूबे की सभी 10 सीटों पर इस बार भाजपा अपना परचम लहराएगी और इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत भी अपेक्षाकृत बढ़ेगा। इस फीडबैक के बाद क्या किसी मौजूदा सांसद की टिकट कट सकती है। इस सवाल पर कैप्टन ने कहा कि मौजूदा सांसद फिर मैदान में उतरेंगे या टिकट कटेगा। इसका फैसला प्रदेश चुनाव समिति को करना है।

कांग्रेस के बिखराव पर भी नजर
मोदी और मनोहर की उपलब्धियों के साथ-साथ हरियाणा में कांग्रेस के बिखराव पर भी भाजपा की पैनी नजर है। इस वक्त कांग्रेस सूबे में कई धड़ों में बंटी हुई है। कांग्रेस के कई दिग्गज अपनी-अपनी विचाराधारा और गुटबाजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान भी सूबे में इस बिखराव की स्थिति से पूरी तरह वाकिफ है। भविष्य में इस बिखराव की तस्वीर क्या होगी, वो अलग बात है। लेकिन भाजपा कांग्रेस के इस बिखराव को चुनाव में अपना हथियार बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed