{"_id":"5cd3ad56bdec22070063329c","slug":"lok-sabha-elections-2019-haryana-election-commission-waring-to-candidates-regarding-voters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: अलर्ट रहें प्रत्याशी, वोटरों को कोई लालच दिया या डराया तो खैर नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: अलर्ट रहें प्रत्याशी, वोटरों को कोई लालच दिया या डराया तो खैर नहीं होगी
Thu, 09 May 2019 10:03 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 09 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में मतदान से ठीक पहले निर्वाचन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। चुनाव जीतने के लिए जनता को प्रलोभन देने और डराने वाले नेताओं की खैर नहीं। अगर मतदाता शिकायत करते हैं तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 12 मई को होने वाले मतदान के दौरान या पहले किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए लोगों की सुविधा के मद्देनजर 1800 180 4815 और 1950 दो टोल फ्री नंबर शुरू किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति को यदि अपने आसपास कुछ भी गलत होते पाता है तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। सही शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार या राजनीतिक पार्टी किसी मतदाता को लालच देने व भयभीत करने का प्रयास करती है तो उसकी शिकायत दो प्रकार से की जा सकती है। इसके लिए वह 1950 पर फोन कर सकते हैं या फिर सी-विजल पर उस शिकायत से संबंधित फोटो, वीडियो या शिकायत लोड की जा सकती है, जिस पर चुनाव आयोग की टीम त्वरित कार्रवाई करेगी।
सोना इत्यादि जब्त होने पर कर सकते हैं अपील
राजीव रंजन ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का पैसा एवं सोना इत्यादि मूल्यवान सामान जब्त किया जाता है और वह उसे गलत मानता है तो अपील कर सकते हैं। इसके लिए सभी जिलों में जिला परिषद के सीईओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। उनके पास सभी दस्तावेज को चेक करवा कर सामान वापस ले सकते हैं।

दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में एपिक और स्लिप
हरियाणा में पहली बार दृष्टिहीन दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में एपिक और फोटो वोटर स्लिप उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ये मतदाता आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। हरियाणा में 1 लाख 4 हजार दिव्यांग मतदाता हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि पहली बार निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी मोबाइल एप भी लांच की है।
इसके माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान वाले दिन घर से मतदान केंद्र तक वाहन व व्हील चेयर उपलब्ध करवाने की सुविधा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में सी-विजल एप पर अब तक 3599 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिसमें से केवल 11 लंबित हैं। मतदाता अपना वोट वीवीपैट स्क्रीन पर 7 सेकेंड तक देख सकता है। 7 सेकेंड के बाद मशीन में से पर्ची कटकर बॉक्स में चली जाएगी। हरियाणा में वीवीपैट मशीनों का प्रयोग सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा।
ईटीबीपीएस की सुविधा सर्विस वोटर जैसे सैनिक और अर्द्धसैनिक-बलों के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले सर्विस वोटर के पास बैलेट पोस्ट के माध्यम से भेजा जाता था तो कई बार वह समय पर नहीं पहुंच पाता था या सर्विस वोटर की पोस्टिंग बदल जाती थी। इसलिए इस बार बैलेट ऑनलाइन के माध्यम से उनके वर्तमान पोस्टिंग स्टेशनों पर पहुंच जाएंगे। बैलेट ऑनलाइन पहुंचने से सर्विस वोटर भी अपने मत का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैलेट वापिस स्पीड पोस्ट के माध्यम से आएगा, जिसकी पूरी तरह से ट्रैकिंग की जाएगी और स्पीड पोस्ट का खर्च निर्वाचन विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।