फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Firozpur Constituency Hot Seat due to Sukhbir Badal as Candidate

लोकसभा चुनाव 2019: सुखबीर बादल के मैदान में उतरने की तैयारी से हॉट सीट बन गया है फिरोजपुर

Fri, 05 Apr 2019 02:37 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 05 Apr 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Firozpur Constituency Hot Seat due to Sukhbir Badal as Candidate
सुखबीर बादल
फिरोजपुर इस बार पंजाब की सबसे हॉट सीट बनने जा रहा है। इस सीट पर अकाली दल की तरफ से शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल खुद मैदान में उतरने के लिए तैयारी कर रहे हैं। सुखबीर के लिए सीट काफी सेफ हैं, क्योंकि अकाली दल नौ बार यहां से चुनाव जीत चुका है। सीट पर जीत हार का फैसला जाट और राय सिख बिरादरी के लोग करते हैं। 1952 में फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल की सीट से बहादुर सिंह सांसद बने थे। 2009 व 2014 में शिअद से शेर सिंह घुबाया सांसद बने।
विज्ञापन


मौजूदा सांसद का रिकार्ड
शेर सिंह घुबाया सांसद के तौर पर लोकसभा में 44 बहस में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल संसद के पटल पर नहीं रखा है और दिसंबर 2018 तक 190 सवाल पूछ चुके हैं। वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 67 फीसदी रही है। घुबाया का बेटा दविंदर घुबाया 2017 में कांग्रेस में शामिल होकर विधायक बने। घुबाया अकाली दल में ही रहे, लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2014 लोकसभा चुनाव में शेर सिंह घुबाया ने करीबी मुकाबले में सुनील जाखड़ को हराया। शेर सिंह घुबाया को 4,87,932 वोट मिले जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को 4,56,512 वोट मिले।
विज्ञापन

इस संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाली विधानसभा हैं

-   फिरोजपुर शहर
-  फिरोजपुर देहाती
-  गुरुहरसहाय
- जलालाबाद
-  फाज्लिका
-  अबोहर
-  बल्लूआना  

जरूरी आंकड़े
कुल वोटर..15.74 लाख
जाट सिख..करीब 7 लाख
राय सिख...3.50 लाख
कंबोज बिरादरी..1.5 लाख
हिंदू वोटर...करीब दो लाख

स्थानीय मुद्दे...
1- सीमावर्ती इलाका होने के कारण विकास नहीं हो पाया है। इनकी गणना पिछड़े इलाके में होती है।
2- इंडस्ट्री और रोजगार नहीं है, लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं।
3- यहां पानी खराब हो रहा है, जिसकी वजह से कैंसर पैर पसार रहा है। बार्डर इलाकों में तो पानी पूरी तरह खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed