{"_id":"5cbaa367bdec2214776113ed","slug":"lok-sabha-elections-2019-ex-congress-leader-jagmeet-brar-may-be-candidate-from-firozpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः जगमीत बराड़ के शिअद में जाने से गरमाई पंजाब की सियासत, रोमांचक होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः जगमीत बराड़ के शिअद में जाने से गरमाई पंजाब की सियासत, रोमांचक होगा मुकाबला
Sat, 20 Apr 2019 12:13 PM IST
खुशबू गोयल
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
जगमीत बराड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले कांग्रेस में जाने की कोशिश की, बात नहीं बनी तो अकाली दल में शामिल हो गए, लेकिन बराड़ के अकाली बनने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। ऐसे में अब पंजाब में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। सियासत में नेताओं के रंग बदलते देर नहीं लगती।
कभी एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने वाले विपक्ष के नेता अगर अपने पक्ष में आ जाएं तो वो ही नेता कैसे एक-दूसरे का गुणगान करने लगते हैं, ऐसा नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। कभी जिस घर में शिअद के खिलाफ सियासी खिचड़ी पका करती थी, वहीं आज शिअद नेताओं की शान में शानदार स्वागत समारोह चल रहा था।
जगमीत बराड़ को शिअद में शामिल करवाने पहुंचा पूरा बादल परिवार जहां जगमीत बराड़ का गुणगान करता नजर आया तो वहीं जगमीत बराड़ बादल परिवार की शान में कसीदे गढ़ते दिखे।

बराड़ फिरोजपुर से शिअद की टिकट से लड़ सकते हैं चुनाव
जगमीत बराड़ के शिअद में आगमन के साथ उनके फिरोजपुर सीट से शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी हो रही हैं। सूत्र बताते हैं कि टिकट को लेकर जगमीत बराड़ ने पहले कांग्रेस में जोर आजमाइश की थी, मगर वहां बात न बनते देख शिअद का दामन थामने का फैसला किया।
इसलिए शिअद में आने के जगमीत के फैसले को लोग टिकट मिलने से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे में उनकी फिरोजपुर से चुनाव लड़ने के कयास लगने लगे हैं, क्योंकि जगमीत बराड़ ने 1999 लोकसभा चुनाव के दौरान सुखबीर सिंह बादल को फरीदकोट सीट से हराया था। उस समय प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री भी थे। ऐसे में अब शिअद उन्हें फिरोजपुर से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

जगमीत जबरदस्त वक्ता: हरसिमरत बादल
हरसिमरत कौर बादल ने जगमीत बराड़ की तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि जगमीत बराड़ जबरदस्त वक्ता हैं। वे जब भी चुनाव प्रचार के दौरान उनके सामने आते थे तो उनमें दहशत पैदा हो जाती थी। चुनाव प्रचार के दौरान जगमीत बराड़ की माता भी कई बार इनके साथ होती थीं। उनके हाथों में एक माला रहती थी, जिसे वे उन्हें देख कर ही फेरने लगती थीं। जगमीत बराड़ से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। ये उनकी घर वापसी है। उनके शिअद में लौटने से पार्टी को बल मिलेगा।
जगमीत का दिल व दिमाग पंथक : प्रकाश सिंह बादल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जगमीत बराड़ को आज का हीरो और लाड़ा (दूल्हा) बताया। बादल बोले कि उनके पास दिल व दिमाग पढ़ने वाली पावर है। उन्हें पता है कि जगमीत का दिल व दिमाग पूरी तरह पंथक है। जो लोग उनसे सलाह-मशविरा किया करते थे, अब वो जगमीत से सलाह ले सकते हैं, क्योंकि वो भी सियासत की अच्छी पकड़ रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने 1984 दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय इंदिरा गांधी ने उन्हें कहा था कि वे पंजाब में सिखों की हिमायत न करें, मगर पंथक पार्टी होते हुए शिअद ऐसा सहन नहीं कर सकती थी। उन्होंने सिखों की मदद के लिए 15 वर्ष जेल काटी।
जगमीत के आने से कांग्रेस का होगा खात्मा : सुखबीर बादल
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि जगमीत बराड़ के साथ ही उनका सियासी जीवन शुरू हुआ। उन्होंने जगमीत के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। उस समय उन्हें तो भाषण देना भी नहीं आता था, जबकि जगमीत बराड़ वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उन्हें उन दिनों पिता भाषण के गुर सिखाया करते थे। जगमीत बराड़ जैसे दमदार नेता के शिअद में आने से कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। समारोह के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया चुप ही रहे। पूर्व सीएम के भाषण के दौरान वे मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। जबकि सुखबीर खिलखिला कर हंस रहे थे।