{"_id":"5cba969bbdec2262650b1e03","slug":"lok-sabha-elections-2019-ex-congress-leader-jagmeet-brar-joins-akali-dal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः पूर्व सांसद जगमीत बराड़ शिअद में शामिल, कैप्टन बोले- बादल के पैरों में जा गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः पूर्व सांसद जगमीत बराड़ शिअद में शामिल, कैप्टन बोले- बादल के पैरों में जा गिरे
Sat, 20 Apr 2019 12:11 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
जगमीत बराड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत बराड़ अकाली दल में शामिल हो गए हैं। वहीं उनके इस कदम पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसा। जगमीत सिंह बराड़ शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व बिक्रम मजीठिया की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।
गांव चड़ेवान स्थित बराड़ के निवास पर उन्हें पार्टी में शामिल करवाने पूरा बादल परिवार पहुंचा। जिस घर में शिअद के खिलाफ रणनीति बनाई जाती थी, वहीं बादल परिवार की शान में कसीदे पढ़े गए। सुखबीर ने बराड़ को सिरोपा व शिअद का बैच लगाकर पार्टी में शामिल किया। बराड़ ने भी संबोधन में सुखबीर बादल को अपना छोटा भाई और प्रकाश सिंह बादल को बुजुर्ग पिता समान बताया।

कांग्रेस में फिर आने को तैयार थे बराड़, कैप्टन ने सार्वजनिक किए मैसेज
जगमीत बराड़ कांग्रेस में फिर से आने को तैयार थे। इसके लिए उन्होंने कुछ सप्ताह पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे। इन्हें शुक्रवार को कैप्टन ने सार्वजनिक कर दिया।
- आदरणीय महाराजा साहिब, आपके साथ जुड़ने के लिए यह अनुरोध न तो कोई शर्त है और न ही स्वार्थी मांग। दूरदर्शिता की मांग है कि अगर राजनीतिक मजबूरियों के कारण आखिरी समय में हाईकमान बठिंडा के लिए एक उपयुक्त पगड़ीधारी जाट सिख उम्मीदवारों को खोजने में विफल रहता है, तो मैं खुद को चुनाव लड़ने के लिए पेश करता हूं। बशर्ते आप मेरे मामले की सिफारिश करें।
- नवजोत को बयानबाजी और मूर्खतापूर्ण तरीके से भारत के चुनाव अभियान में लगा रहने दें। मुझे अपनी तरफ से रखें, मैं पंजाब में बादलों को ठीक कर दूंगा। आपका भक्त
- कृपया मुझे आपसे मिलने का मौका दें। मैं बिना शर्त पार्टी में शामिल होना चाहता हूं। मुझे कैसी भी जिम्मेदारी जो आपको उचित लगे, सौंप दें। मैं आपको एक औपचारिक आवेदन भी भेजूंगा।
- अति सम्मानीय महाराजा साहिब, कृपया मुझे जल्द नियुक्ति प्रदान करें। मैं आपका आभारी रहूंगा।

कैप्टन बोले- बादल के पैरों में जा गिरे जगमीत बराड़
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में वापसी के तमाम रास्ते बंद होने के बाद अपना सियासी कैरियर बचाने के लिए बराड़ ने यह कोशिश की है। वह सियासत में वापसी करने के लिए छटपटा रहे थे, पर उन्होंने कांग्रेस की बजाया बादलों के साथ जाने का फैसला किया। जबकि उन्होंने वादा किया था कि अगर कांग्रेस उन्हें वापस लेने पर सहमत हो जाती है तो वह बादलों से निपट लेंगे।
मुख्यमंत्री बोले, स्वाभाविक है कि जगमीत बराड़ का लक्ष्य एक सियासी एजेंडा है और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल होने के लिए बीते कई हफ्तों से पूरी जिद के साथ कोशिश कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इसमें दखल देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने स्वयं भी बराड़ के संदेशों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे मौकापरस्त और खुदगर्ज लोगों के बिना ही अच्छी है। उन्हें उम्मीद है कि बराड़ बादलों के प्रति कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा वफादार रहेंगे। कैप्टन ने बादलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 19 मई को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिखाई दे रही स्पष्ट हार के मद्देनजर इस प्रकरण से बादलों की निराशा झलकती है।