फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, election campaign of last phase ends in Chandigarh

चंडीगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, सभा और जुलूस पर रहेगी रोक, 19 मई को मतदान

Fri, 17 May 2019 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 May 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, election campaign of last phase ends in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। इसी के साथ लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने के लिए उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। शांतिपूर्वक वोटिंग संपन्न कराने के लिए शनिवार को सेक्टर 26 के इंजीनियरिंग कॉलेज से 597 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न पार्टियों के 36 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं शहर के 191 मतदान केंद्रों के 597 बूथों पर 19 मई को शहर के 6 लाख 19 हजार 425 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। हर पोलिंग पार्टी के लिए अलग-अलग वाहन उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही बूथों पर मतदान कर्मियों की सुरक्षा और खाने-पीने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए रिटर्निंग ऑफिसर मनदीप सिंह बराड़ ने दो टूक कहा कि शहर में अब केवल यहां के वोटर ही नजर आएंगे। जो शहर से बाहर के हैं और बिना किसी वजह यहां रह रहे हैं वे सिटी को छोड़ दें। यदि जांच में किसी होटल, लॉज, धर्मशाला, होस्टल या किसी के घर में रहने की सूचना पर पकड़े जाएंगे तो उन पर सीधी कार्रवाई होगी। 

Lok sabha elections 2019, election campaign of last phase ends in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

शहर के विभिन्न संस्थानों के दस्तावेजों की जांच शुरू करने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार से वाहनों की भी सघन जांच होगी। उनका कहना है कि लोग कोशिश करें कि दो दिन बिना किसी वजह सड़कों पर नजर नहीं आएं। क्योंकि हर चौक पर आने व जाने वालों की जांच होगी।

त्वरित होगी रिपोर्ट दर्ज 
सभी पोलिंग पार्टियां सेक्टर 26 के इंजीनियरिंग कॉलेज से 18 मई को अपने गंतव्य को प्रस्थान कर जाएंगी। सुबह इंजीनियरिंग कॉलेज में सबको रिपोर्टिंग करनी है। रिटर्निंग ऑफिसर ने फरमान जारी कर दिया है कि हरहाल में सभी मतदान कर्मी अपने तय सीमा के मुताबिक कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। जो समय पर नहीं आएंगे उन पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सभी पोलिंग पार्टी, सेक्टर आफिसर, माइक्रो आब्जर्वर को इसकी जानकारी दे दी गई है।

तीन से अधिक वाहनों का नहीं निकलेगा काफिला
शुक्रवार की शाम से चंडीगढ़ में निषेधाज्ञा लागू हो जाएगी। सभा एवं जुलूस बंद होंगे। एक साथ पांच से अधिक व्यक्ति नजर नहीं आएंगे। तीन से अधिक वाहनों का काफिला नहीं दिखना चाहिए। एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि आयोग के इस सख्त आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। बारात, शव यात्रा या धार्मिक कार्य पर यह पाबंदी नहीं होगी।

मतदान केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल 
मतदान केंद्र के 200 मीटर दूर ही सुविधा केंद्र होगा। कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर मतदान केंद्र के अंदर नहीं जा सकते। केवल चुनावकर्मी या चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी या कर्मी ही जा सकते हैं, लेकिन रिकार्डिंग करने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed