फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha elections 2019, Congress President Rahul Gandhi Rally for Ashok Tanwar at Sirsa

सिरसा में राहुल गांधी बोले-बेशक राजीव गांधी की बात करें पर जनता को राफेल के बारे में भी बताएं मोदी

Thu, 09 May 2019 09:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सिरसा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सिरसा Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019, Congress President Rahul Gandhi Rally for Ashok Tanwar at Sirsa
राहुल गांधी

सिरसा के दशहरा ग्राउंड में गुरुवार को चुनावी जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री बेशक राजीव गांधी या उनके बारे में बोलें लेकिन जनता को राफेल सौदे की सचाई भी बताएं। कैसे पीएम ने 15 पूंजीपतियों को लाखों करोड़ रुपये दे दिए।

विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में केंद्र में कांग्रेस सरकार आई तो देश में दो बजट पेश करेंगे। राष्ट्रीय बजट और किसान बजट। पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ करेंगे और कर्ज न चुका पाने पर किसी किसान को जेल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे गरीबों को पैसा देने के हक में हैं।

विज्ञापन

lok sabha elections 2019, Congress President Rahul Gandhi Rally for Ashok Tanwar at Sirsa
राहुल गांधी

इसके लिए थिंक टैंक से ‘न्याय’ योजना का खाका तैयार करवाया है। जनता को केवल तीन अंक याद रखने हैं 6 हजार रुपये, 72 हजार रुपये और फिर तीन लाख 60 हजार रुपये। 25 करोड़ लोगों के लिए इस योजना का पैसा आम जनता से नहीं लिया जाएगा, बल्कि अंबानी, अडानी, नीरव, माल्या जैसे लोगों की जेब से वसूला जाएगा।

मोदी ने रोजगार की बात मेक इंडिया से शुरू की और पकौड़ों पर खत्म
राहुल गांधी ने अपने 25 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी बेशक राजीव गांधी की बात करें, मेरे बारे में बोलें, पर जनता को यह भी बताएं कि पांच साल पहले दो करोड़ रोजगार का वादा किया था उसका क्या हुआ।

किसानों के कर्ज माफी, हर किसी के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने के वादे का क्या हुआ। मोदी ने पहले रोजगार को लेकर मेक इन इंडिया की बात की, फिर स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और फिर पकौड़ों पर आकर बात खत्म कर दी। कर्ज में डूबे अनिल अंबानी की कंपनी को जहाज बनाने का टेंडर दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed