फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Congress Playing Card of Karj Mafi in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: अब हरियाणा में कांग्रेस ने फिर खेला कर्ज माफी का दांव, भाजपा को परहेज

Fri, 03 May 2019 11:28 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Congress Playing Card of Karj Mafi in Haryana
सोनिया गांधी - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के लोकसभा चुनाव में किसानों की कर्ज माफी का दांव खेल दिया गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को फिर से उछालकर किसानों की साधने की कोशिश की है। पूर्व सीएम एवं सोनीपत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद अब अन्य कांग्रेसी प्रत्याशियों ने भी सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों सोनीपत में एक जनसभा के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुल मंच से कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल की याद दिलवाते हुए कहा कि प्रदेश में जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तो किसानों के 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ कर उन्हें बड़ी राहत दी गई थी। दरअसल, चुनाव से पहले भी इसी मसले को लेकर कांग्रेस लगातार विरोधियों को निशाने पर लिए हुए थी। अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की किसानों के लिए घोषणा पत्र तैयार  को गठित विशेष कमेटी का चेयरमैन भी बनाया गया था।
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों के किसानों से बातचीत करने के बाद हुड्डा की अध्यक्षता वाली इस समिति ने किसान कर्ज माफी को भी बड़ा मुद्दा बनाए जाने की सिफारिश की थी। इसी के चलते कांग्रेस अब हरियाणा में इसे बड़ा मुद्दा बनाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चाहती है समृद्ध बने किसान

उधर, कांग्रेस के किसान कर्ज माफी के दांव के साथ-साथ भाजपा ने किसानों को समृद्ध बनाने का मुद्दा पकड़ लिया है। भाजपा प्रत्याशी कर्ज माफी की बात से तो परहेज कर रहे हैं, लेकिन वर्ष 2022 में मोदी के किसानों के आय दोगुनी करने के वादे को मंच से दोहराते हुए किसानों से वोट की अपील जरूर कर रहे हैं।

हरियाणा के मंत्री एवं लोकसभा में स्टार प्रचारक अनिल विज ने कहा कि मोदी सरकार का विजन है कि किसानों को इतना समृद्ध कर दिया जाए कि उन्हें किसी से कर्ज ही लेना न पड़े। इसी दिशा में मोदी और मनोहर सरकार ने पिछले पांच साल में काम किया है और आगे भी इसी तरह काम करते हुए वर्ष 2022 तक इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

अब जींद को राजधानी बनाने का भी मुद्दा
लोकसभा चुनाव में जींद को हरियाणा की राजधानी बनाने का मुद्दा भी उठ गया है। सोनीपत से जजपा-आप के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने यह मुद्दा उठाया है। इतना ही नहीं 10 मई को इसी मसले को लेकर दिग्विजय  ‘जींद को राजधानी बनाओ रैली’ भी कर रहे है। रैली को जजपा संरक्षक अजय सिंह चौटाला और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से जींद का बहुत महत्व है। इसलिए यदि सत्ता में आए तो जींद को प्रदेश की राजधानी बनाने की कोशिश शिद्दत से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed