{"_id":"5ccfd873bdec22072448720a","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-leader-navjot-sidhu-statement-against-pm-modi-and-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी को लगता है 2014 से पहले हिंदुस्तान नहीं था, रेलवे स्टेशन था, चाय की दुकान थीः नवजोत सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को लगता है 2014 से पहले हिंदुस्तान नहीं था, रेलवे स्टेशन था, चाय की दुकान थीः नवजोत सिद्धू
Mon, 06 May 2019 12:17 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 06 May 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं कि नरेंद्र मोदी को लगता है 2014 से पहले हिंदुस्तान था ही नहीं। इससे पहले एक रेलवे स्टेशन था और एक चाय की दुकान। यह उन्होंने हरियाणा के हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के समर्थन में रविवार को मुलतानी चौक पर आयोजित जनसभा में कहा।
सिद्धू ने कहा कि मोदी को लगता है, हिंदुस्तान को उन्होंने ही खोद कर निकाला है, लेकिन जब मोदी ने जन्म लिया था, उससे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान बना दिया था। सूई से लेकर अंतरिक्ष यान तक कांग्रेस ने बनाए हैं। जनसभा को कुलदीप बिश्नोई एवं सावित्री जिंदल ने भी संबोधित किया।

नया चौकीदार कहता है भागते रहो-भागते रहो
सिद्धू ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने 2014 में देश की जनता से लंबे-लंबे वादे किए, लेकिन वे सभी वादे अंदर से खोखले निकले। पेट्रोल पंप पर प्रधानमंत्री का हंसता हुआ चेहरा लगा मिलता है। भाजपा ने डीजल पर 400 फीसदी ड्यूटी लगाई, 270 फीसदी पेट्रोल पर ड्यूटी लगाई।
सिद्धू के अधिकांश भाषण में मोदी निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं पहले चौकीदार रात-रातभर कहते थे जागते रहो-जागते रहो, लेकिन अब नया चौकीदार कहता है भागते रहो-भागते रहो। नवजोत सिंह सिद्धू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, तीन मोदी भाग गए-चौथा बोल रहा झूठ।