फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Clash in Nagar Nigam Chandigarh on Complaint against sanjay tandon

नियमों को दरकिनार कर संजय टंडन की संस्था ने मुफ्त में बुक कराया कम्युनिटी सेंटर, मचा घमासान

Fri, 19 Apr 2019 01:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 19 Apr 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Clash in Nagar Nigam Chandigarh on Complaint against sanjay tandon
सामुदायिक केंद्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन द्वारा  राजनीतिक उद्देश्य के लिए सामुदायिक केंद्र का इस्तेमाल करने संबंधी शिकायत पर नगर निगम से लेकर सेक्टर-48 तक घमासान मचा रहा। सेक्टर-48 ए के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जेजे सिंह ने मुख्य चुनाव अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर और प्रशासक को भेजी शिकायत में कहा कि टंडन की ओर से रक्तदान शिविर लगाने के लिए सेक्टर-48 स्थित कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग कराई गई है, जो नियम के विरुद्ध है।   
विज्ञापन


जेजे सिंह ने शिकायत में कहा कि कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग केवल एरिया पार्षद, नगर निगम कमिश्नर या फिर मेयर की अनुशंसा पर ही हो सकती है, लेकिन कंपीटेंड फाउंडेशन (संजय टंडन इस फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं) ने नगर निगम को धोखे में रखकर वार्ड नंबर 21 के भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों की अनुशंसा पर मुफ्त में बुकिंग करा ली है, जबकि वह इस एरिया के पार्षद ही नहीं हैं। इस एरिया के पार्षद देवेश मोदगिल हैं और उन्होंने बुकिंग की संस्तुति नहीं की है।
विज्ञापन


जेजे सिंह की शिकायत के बाद निगम में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बुकिंग को कैंसिल कर दिया गया। उधर, कंपीटेंड फाउंडेशन को जैसे ही बुकिंग कैंसिल होने की खबर पता चली, संस्था ने आनन-फानन में मेयर राजेश कालिया की अनुशंसा पर सेक्टर-48 स्थित कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग दोबारा करवा ली, ताकि रक्तदान शिविर के आयोजन में कोई बाधा न पैदा हो जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जेजे सिंह का कहना है कि पहले भी कम्युनिटी सेंटर में राजनीतिक गतिविधियों के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को नोटिस मिल चुका है। उक्त मामले में निगम के कई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था, जिनकी अभी कुछ दिन पहले ही बहाली हुई है। जेजे सिंह का कहना है कि रक्तदान शिविर लगना चाहिए, लेकिन उसमें कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए।

आरडब्ल्यूए की मांग है कि कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग कैंसिल ही रहने दी जाए और जिन लोगों ने भी निगम को गुमराह करने की कोशिश की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, इस मामले को लेकर पूरे दिन घमासान मचा रहा।
 

क्या है कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग का नियम

नियम के मुताबिक, किसी सामाजिक संगठन या ब्लड बैंक को मेडिकल कैंप या रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कम्युनिटी सेंटर उसी हालत में मुफ्त में मिलेगा, जब इस कार्य के लिए मेयर, नगर निगम कमिश्नर या एरिया पार्षद रिकमंड (अनुशंसा) करें।

गुटबाजी के भी कयास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन कंपीटेंड फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। लोकसभा चुनाव सामने हैं और टंडन व किरण खेर के अलावा सत्यपाल जैन भी चुनाव टिकट के दावेदार हैं। चूंकि वार्ड 48 के पार्षद देवेश मोदगिल हैं, जो सत्यपाल जैन के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गुटबाजी के चलते ऐसा हुआ है।  

आयोजन पर चुनाव आयोग की रहेगी नजर
कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग तो हो गई है, लेकिन सेक्टर-48 में होने वाले इस आयोजन पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी। माहौल लोकसभा चुनाव का है। ऐसे में कार्यक्र्रम की आड़ में सियासी फायदा लेने की मंशा पर चुनाव आयोग कड़ी नजर रखेगा।

कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग मेरे अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए मैंने बुकिंग की अनुशंसा की है। रक्तदान करना बहुत की अच्छा कार्य है, इससे किसी जान बच सकती है।
- राजेश कालिया, मेयर नगर निगम चंडीगढ़

संस्था हर साल रक्तदान कैंप लगाती है। यह सामाजिक कार्य है। संस्था के लोग हमारे पास आए थे। हमने 46 की कम्युनिटी सेंटर के लिए अनुशंसा की थी, लेकिन इस दिन के लिए वह कम्युनिटी सेंटर बुक था। आयोजकों ने 48 सेक्टर की कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग करा ली, इस बारे में मुझे पता नहीं था। श्री बालाजी प्रचार मंडल के सदस्य भी आए थे कि यह रक्तदान शिविर हनुमान जयंती के अवसर पर करेंगे। यही बात है।
- गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, पार्षद वार्ड नंबर-21

मेरे पास कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र आया था। उसमें जब देखा कि कम्युनिटी सेंटर में कहीं राजनीतिक गतिविधि न हो और किसी कर्मचारी की नौकरी न चली जाए इसलिए मैंने शिकायत दी। नियमों के अनुसार बुकिंग भी नहीं हुई थी।
- जेजे सिंह, प्रधान आरडबल्यूए 48 ए चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed