फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Clash in Akali Dal Taksali and AAP for Anandpur Sahib Seat

लोकसभा चुनाव 2019: अकाली दल टकसाली का दो टूक जवाब, हम भी नहीं छोड़ेंगे आनंदपुर साहिब सीट

Thu, 14 Mar 2019 01:47 PM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Clash in Akali Dal Taksali and AAP for Anandpur Sahib Seat
रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा
शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) ने भी साफ कर दिया है कि वह किसी भी हालत में आनंदपुर साहिब सीट नहीं छोड़ेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के साथ उनके गठबंधन की उम्मीदें भी टूटती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


शिअद टकसाली के प्रधान व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी किसी भी हालत में आनंदपुर साहिब सीट नहीं छोड़ सकती। क्योंकि काफी पहले पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह को यहां से उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। इस स्थिति में यह सीट छोड़ना संभव नहीं है। आप एक दिन पहले ही साफ कर चुकी है कि वह किसी भी हालत में आनंदपुर साहिब सीट नहीं छोड़ेगी। आप ने यहां से नरिंदर शेरगिल को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2017 में शेरगिल को इसी लोकसभा सीट के हलके खरड़ से उम्मीदवार बनाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन बाद में सीनियर नेता कंवर संधू ने खरड़ से लड़ने की इच्छा जताई तो आखिरी मौके पर शेरगिल को मोहाली से लड़ाया गया था, पर वह चुनाव हार गए थे। आप हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया था कि बार-बार शेरगिल की कुर्बानी नहीं दी जा सकती। वह काफी समय से इस सीट पर तैयारी भी कर रहे हैं। आप ने टकसालियों को ऑफर दिया था कि वह चाहें तो बीर दविंदर को आप के टिकट पर बठिंडा सीट से चुनाव लड़वा दें। वहां आप का अच्छा आधार है, लेकिन बीर दविंदर इसके लिए तैयार नहीं हुए। अब दोनों पार्टियों के अलग-अलग ही लड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सीट के चलते पीडीए से हुए अलग

शिरोमणि अकाली दल टकसाली आनंदपुर सीट के कारण ही पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस से अलग हुआ था। सबसे पहले पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैरा ने ही शिअद टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के साथ गठबंधन की बातचीत शुरू की थी। उनका पीडीए में शामिल होना भी तय हो गया था, लेकिन बसपा आनंदपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं हुई। बसपा का कहना था कि दोआबा में ही उनका आधार है, इसलिए यहीं से लड़ने में उन्हें फायदा होगा। इसके बाद टकसाली अलग हो गए।

दोनों ने बुलाई बैठकें
आम आदमी पार्टी और शिअद टकसाली ने अंतिम रणनीति तय करने के लिए अलग-अलग बैठकें बुला ली हैं। आप की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को चंडीगढ़ में होगी। इसमें टकसालियों के साथ गठबंधन पर औपचारिक तौर पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। साथ ही बाकी उम्मीवार भी फाइनल किए जाएंगे। वहीं, टकसालियों ने रविवार को लुधियाना में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed