{"_id":"5cd7ded1bdec22076100b2a8","slug":"lok-sabha-elections-2019-cartridges-found-from-vehicles-with-temporary-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मतदान के दिन छिटपुट हिंसा और हंगामा, कंट्रोल रूम में डटे रहे डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मतदान के दिन छिटपुट हिंसा और हंगामा, कंट्रोल रूम में डटे रहे डीजीपी
Sun, 12 May 2019 10:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 12 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
कारतूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय में बनाए कंट्रोल रूम में डीजीपी हरियाणा मनोज यादव डटे रहे। हालांकि प्रदेश में चुनाव के दौरान कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई। लेकिन कई जगह हंगामे जरूर हुए। प्रदेश में तीन एफआईआर भी दर्ज की गई और एक हिस्ट्रीशीटर भी गिरफ्तार किया गया। जबकि कुछ कारतूस भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
डीजीपी इन सभी मामलों पर नजर गढ़ाए रहे और फील्ड से लगातार अपडेट लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने कहा कि पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध व सुबह से लगातार की जा रही गश्त के चलते प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उनके अनुसार राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मतदान की स्थिति का जायजा लेने के लिए लगातार निगरानी की गई।
विज्ञापन
उनके अनुसार चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मगर सोनीपत और फतेहाबाद जिलों से छिटपुट हिंसा की दो घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वह चुनाव से संबंधित नहीं हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि रोहतक पुलिस ने रोहतक के विश्वकर्मा स्कूल के सामने के एरिया से बोहर गांव के हिस्ट्रीशीटर रमेश लोहार को उसके एक अन्य साथी सुनील निवासी मकडोली सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके कब्जे से 3 फर्जी नंबर प्लेट, 0.32 बोर के 15 कारतूस, लाठियां/ डंडा भी बरामद किए। इसे अतिरिक्त अस्थायी नंबर प्लेट वाले तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। जबकि जिला नूंह में चुनाव की आचार संहिता उल्लंघन से संबधित दो केस व रोहतक में एक केस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा मतदान के दौरान रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 62-रोहतक विधानसभा क्षेत्र में विश्वकर्मा स्कूल के सामने से पुलिस ने अस्थायी नंबर के तीन गाड़ियां पकड़ी हैं। इन वाहनों से लाठी, डंडे व अलग-अलग नंबर की दो नंबर प्लेट, 32 बोर के 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। इन गाड़ियों के साथ दो व्यक्ति सुनील व रमेश को गिरफ्तार किया है।