फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Bollywood Actor Sunny Deol Joins BJP

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुए एक्टर सनी देओल, गुरदासपुर से मिला चुनाव टिकट

Tue, 23 Apr 2019 12:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 23 Apr 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Bollywood Actor Sunny Deol Joins BJP
सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की। भाजपा ज्वॉइन करते ही सनी देओल ने कहा कि वे पार्टी और जनता के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
विज्ञापन


बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज भाजपा में शामिल हो गए। वहीं वे पंजाब में गुरदासपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। पार्टी की ओर से अभिनेता को गुरदासपुर से चुनाव टिकट दिए जाने की चर्चा कई दिन से चल रही थी। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक्टर को मनाने के लिए उनसे मिलने आए थे।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे थे कि सनी देओल को पंजाब में अमृतसर या गुरदासपुर से मैदान में उतारा जा सकता है। अमृतसर तो हरदीप पुरी को मिल गया, अब गुरदासपुर से कौन होगा, यह भी अब साफ हो पाया है, लेकिन सनी देओल के भाजपा में आने की चर्चाओं के साथ ही उनको टिकट दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं। 

विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई

बता दें कि 2017 में एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा की टिकट से विनोद खन्ना ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विनोद खन्ना इस संसदीय सीट से 4 बार सांसद रहे। इसी सीट से कांग्रेस की सुखबंस कौर सर्वाधिक 5 बार सांसद रह चुकी हैं।

विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने सलारिया को पराजित करके यह सीट छीन ली। अब बारी है लोकसभा चुनाव 2019 की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed