फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP Target First Time Voters in All India

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा का टारगेट हैं फर्स्ट टाइम वोटर्स, 'पहला वोट मोदी के नाम' अभियान

Fri, 22 Mar 2019 10:24 AM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP Target First Time Voters in All India
BJP LOGO
केंद्र में फिर से काबिज होने के लिए जोर लगा रही भाजपा कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब पार्टी फर्स्ट टाइम वोटरों पर फोकस करने की तैयारी में है। भाजपा की नजर देश भर में करीब 8.30 करोड़ उन वोटरों पर है, जो पहली बार मतदान करेंगे। पंजाब में भी 255887 मतदाता हैं, जिनकी आयु 18-19 साल है। यह पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के थिंक टैंक का मानना है कि इस वर्ग को आसानी से मोदी मैजिक के दम पर अपने पक्ष में किया जा सकता है। क्योंकि जब मोदी ने 2004 में सत्ता संभाली थी तो इनकी उम्र 13-14 साल की थी। किशोर अवस्था में इन्होंने मोदी और भाजपा का उदय देखा है। यह वर्ग पीएम नरेंद्र मोदी से प्रभावित भी है। इसलिए सिर्फ इन तक पहुंचने की देर है, ये आसानी से भाजपा को वोट दे देंगे। इसके लिए पार्टी 'पहला वोट मोदी के नाम' अभियान चला रही है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा को सौंपी गई जिम्मेदारी

पंजाब में इस अभियान की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है। युवा मोर्चा को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से 17 कार्यक्रम दिए गए थे। इनमें पहला वोट मोदी के नाम सबसे अहम माना जा रहा है। युवा मोर्चा को निर्देश दिए गए हैं कि सबसे पहले फर्स्ट टाइम वोटर्स की पहचान की जाए। इसके लिए युवा मोर्चा की टीमों ने कॉलेजों में दस्तक देना शुरू कर दिया है।

वहीं, बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट के जरिए इनका ब्योरा जुटाया जा रहा है। सभी जिलों में पहली बार वोट डालने वालों का डाटा इकट्ठा करने के बाद कार्यकर्ता उनसे संपर्क करेंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए खास प्रचार सामग्री तैयार की है। इसमें पांच साल में मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं।

इस बात पर खास फोकस किया गया है कि सारा मैटीरियल मोदी के इर्द-गिर्द ही रहे, भाजपा बैकफुट पर रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता इस मैटीरियल के साथ नए वोटरों के घरों में दस्तक देंगे। मोदी का करिश्मा बताएंगे और उन्हें अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे। युवा मोर्चा के प्रधान सनी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता कॉलेजों में जाकर नए वोटरों का डाटा जमा कर रहे हैं। उसके बाद उनसे पीएम की उपलब्धियों के साथ संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed