{"_id":"5cc0179dbdec22143439eb37","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-released-star-campaigners-list-for-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा के रण में उतरेंगे पीएम नरेंद्र मोदी समेत 40 स्टार प्रचारक, देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा के रण में उतरेंगे पीएम नरेंद्र मोदी समेत 40 स्टार प्रचारक, देखें सूची
Wed, 24 Apr 2019 01:31 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत चालीस स्टार प्रचारक मैदान में उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत 40 स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में जुट गया है।
जल्द ही स्टार प्रचारक अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मतदाताओं को सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया केंद्रीय आलाकमान ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय नेताओं एवं प्रदेश के नेताओं के कार्यक्रम का खाका जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द ही स्टार प्रचारक अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मतदाताओं को सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया केंद्रीय आलाकमान ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय नेताओं एवं प्रदेश के नेताओं के कार्यक्रम का खाका जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों में इन सभी के नाम
आने वाले दिनों में हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन एवं सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी, जनरल वीके सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, सतपाल महाराज, दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, हरियाणा लोकसभा चुनाव समिति संयोजक कलराज मिश्रा, सहसंयोजक विश्वास सारंग, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, बीरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण पवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य आपूर्ति मंत्री करण देव कंबोज, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अभिनेता सनी देओल, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, संदीप जोशी शामिल हैं।