फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, bjp, modi magic on villagers of chandigarh

चंडीगढ़ः भाजपा ने गांवों में कांग्रेसी किले को ढहाया, किसी जमाने में पार्टी का वोट बैंक था

Sat, 25 May 2019 01:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 25 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, bjp, modi magic on villagers of chandigarh
किरण खेर - फोटो : Amar Ujala
इस बार मोदी फैक्टर चंडीगढ़ के ग्रामीण वोटरों पर सिर चढ़कर बोला है। किसी वक्त में गांवों का वोट बैंक कांग्रेस का पारंपरिक वोट माना जाता था। हर बार कांग्रेस यहां से लीड करती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। 99 फीसदी गांवों में भाजपा ने बाजी मारी है। कांग्रेस सहित अन्य पर्टियों ने गांवों से खत्म हुई पंचायत व विकास का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
विज्ञापन


आप का फोकस भी गांवों पर रहा, लेकिन यहां के वोट भाजपा के खाते में गई। कांग्रेस का कहना है कि गांवों के खिसकते जनाधार पर वह मंथन करेगी। आखिर उसका वोट बैंक कैसे खिसका। हालांकि, विशेषज्ञों का इस बारे में कुछ और कहना है। उनके मुताबिक गांव में जितनी आबादी पुराने ग्रामीणों की है, उससे कहीं ज्यादा आबादी अब किराएदारों की है।
विज्ञापन


यह किराएदार हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और बिहार के हैं। जहां से ये आते हैं, वहां पर मोदी की योजनाओं का असर है, इसलिए इन लोगों पर बीजेपी का प्रभाव ज्यादा है और खुलकर मोदी का समर्थन किया। गांवों में सिख आबादी भी है। अकाली-भाजपा गठजोड़ की वजह से यह वोट भी बीजेपी के खाते में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा का कहना है कि शहर हो या गांव। हर जगह के लोगों के मन में विश्वास हो चुका है कि भाजपा ही विकास कर सकती है। देश भर में मोदी लहर है।

भाजपा-कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा, जीत का मार्जिन कम हुआ

लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के साथ भाजपा ने अपना वोट शेयर बढ़ाया है, लेकिन जीत के मार्जिन में कमी आई है। पिछली बार किरण खेर को कुल 191362 वोट मिले थे। तब बंसल को उन्होंने 69642 वोटों से हराया था। उस दौरान पार्टी का वोट शेयर 42.2 फीसदी था। इस बार किरण खेर को कुल 231188 वोट मिले और उन्होंने पवन बंसल को उन्होंने करीब 46970 वोटों से हराया। जीत के साथ पार्टी को वोट शेयर 50.64 फीसदी तक पहुंच गया। यह बीजेपी के लिए अच्छा संकेत है।

हालांकि, कांग्रेस का भी वोट शेयर बढ़ा है। पिछली दफा कांग्रेस का वोट शेयर 26.84 फीसदी था, जबकि इस बार बढ़कर 40.35 फीसदी पहुंच गया है। कांग्रेस के बढ़े वोट शेयर के पीछे माना जा रहा है कि उसने आप के वोट बैंक में सेंध लगा दी है। पिछली बार आप की वजह से ही कांग्रेस का खेल बिगड़ा था। पिछली बार आप को जो वोट मिला था, वह कांग्रेस का था। कुल मिलाकर कांग्रेस अपने पुराने वोट बैंक को वापस लाने में काफी हद तक कामयाब रही है।

जहां बंसल ने डाला वोट, वहां से किरण 19 वोट से जीती
सेक्टर 28 के बूथ संख्या 228 से किरण खेर ने 19 वोट से जीत हासिल की है। इस बूथ पर बंसल ने वोट डाला था। यहां पर बीजेपी को 410 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 391 वोट। भाजपा ने इस बूथ से 19 वोटों की लीड हासिल की। पवन बंसल सेक्टर-28 में ही रहते हैं।

किस गांव में किसको कितने वोट

गांव              भाजपा          कांग्रेस
कैंबवाला         974           787
किशनगढ़        2453         1110
हल्लोमाजरा      3873         1429
मौलीजांगरा      6970         4714
धनास            5722         4330
संगरूर           786            419
बुड़ैल            1576          1082
रायपुरखुर्द       2053          900
बहलाना         1893          844
दड़वा           3963           2285
खुड्डा लाहौरा    1888            1440
खुड्डा जस्सू      635             468
खुड्डा अली शेर  1145           1222
रायपुरकलां      542            232
मलोया           2701          2278
बड़हेड़ी          3441         2612
डड्डूमाजरा        1708          1519

गांवों में हमने काफी मेहनत की है। कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक किया। हमें उम्मीद थी कि यहां से पार्टी को लीड मिलेगी। इस बारे में मंथन किया जाएगा कि आखिर यहां से पार्टी को क्यों नहीं बढ़त मिली।
- सुभाष चावला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed