{"_id":"5c88b95dbdec2214154e99ea","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-may-give-ticket-to-yogeshwar-dutt-from-karnal-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा खेलेगी बड़ा दांव, करनाल सीट से मैदान में उतर सकते हैं योगेश्वर दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा खेलेगी बड़ा दांव, करनाल सीट से मैदान में उतर सकते हैं योगेश्वर दत्त
Wed, 13 Mar 2019 01:34 PM IST
खुशबू गोयल
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
लोकसभा चुनाव में सोनीपत में समीकरण सटीक नहीं बैठे तो भाजपा करनाल लोकसभा सीट से ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को उतार सकती है। क्योंकि ब्राह्मण समाज के लिए करनाल सीट सुरक्षित मानी जाती है। प्रदेश के गठन से लेकर अब तक 12 में से 8 बार ब्राह्मण समाज का प्रत्याशी सांसद बना है। कांग्रेस के चिरंजीलाल शर्मा तो जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।
करनाल लोकसभा सीट पर नजर डालें तो इसमें करनाल व पानीपत जिले के नौ हलके आते हैं, जिनमें करनाल सिटी, इंद्री, नीलोखेड़ी, असंध व घरौंडा और पानीपत सिटी, पानीपत ग्रामीण, समालखा व इसराना शामिल हैं। करीब 16 लाख मतदाताओं में पंजाबी और ब्राह्मण समाज के बराबर के वोट माने जाते हैं। इसके बाद राजपूत समाज के भी अच्छे वोट हैं। जाट समुदाय से डेढ़ लाख के करीब वोट का अनुमान है, जिसमें 80 प्रतिशत पानीपत जिले के इसराना हलके में आते हैं।

Trending Videos
सीएम ने टटोला मन, पर योगेश्वर कुछ नहीं बोले
भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों योगेश्वर दत्त की सीएम मनोहर लाल से मुलाकात हुई। सीएम ने योगेश्वर दत्त का मन टटोलने का प्रयास किया। योगेश्वर ने खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि, इस चुप्पी को सियासी हलकों में हां ही माना जा रहा है। अगर भाजपा जोर देगी तो योगेश्वर सोनीपत या करनाल में से एक जगह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे।
चिरंजीलाल शर्मा लगा चुके हैं जीत की हैट्रिक
बता दें कि करनाल लोकसभा सीट से 1967 व 1971 में माधोराम सांसद बने। 1977 में भगवत दयाल शर्मा ने बाजी मारी। 1980, 1984 व 1991 में कांग्रेस के चिरंजीलाल शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई। इस हैट्रिक में 1980 में उन्होंने मौजूदा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को हराया था। 1996 व 1999 में भाजपा के आईडी स्वामी विजयी रहे। 1998 में भजनलाल सांसद बने थे। इसके बाद 2004 व 2009 में कांग्रेस के अरविंद शर्मा ने बाजी मारी। 2014 में भाजपा के अश्वनी कुमार ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी।