फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP Chandigarh Workers Facing Problem in Campaigning

लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता परेशान, समझ नहीं आ रहा किसका करें प्रचार

Fri, 19 Apr 2019 01:37 PM IST
खुशबू गोयल रिशुराज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशुराज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 19 Apr 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP Chandigarh Workers Facing Problem in Campaigning
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट घोषणा में हो रही देरी ने कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। वे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि प्रचार किसके लिए किया जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और सांसद किरण खेर दोनों अपने गुटों के साथ अलग-अलग दिशा में प्रचार करने में जुटे हैं। प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं होने से कार्यकर्ताओं की सक्रियता काफी कम नजर आ रही है।
विज्ञापन


आलम यह है कि बीते दिनों भाजपा के वीडियो रथ को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में भी भाजपा के तमाम नेता पहुंचे लेकिन पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ता काफी कम ही नजर आए। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां तक कह दिया कि यह गुटबाजी का ही असर है, जिसकी वजह से पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से ज्यादा मीडियाकर्मी नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल भाजपा के पार्षदों का भी है।
विज्ञापन


तीन गुट होने की वजह से कई पार्षद खुलकर किसी के समर्थन में नहीं आ रहे हैं। फिलहाल पर्दे के पीछे से ही पार्षद अपना समर्थन दिखा रहे हैं। कार्यकर्ता भी गुटबाजी से बचने के लिए घर बैठकर प्रत्याशी के नाम का एलान होने का इंतजार कर रहे हैं। सामूहिक प्रचार में भाजपा काफी दूर नजर आ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस, आप व कैप के प्रत्याशी प्रचार में जोरशोर से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गुट के कार्यक्रम में जाने पर आ रहे फोन

भाजपा के कार्यकर्ता इस समय एक अजीब हालात से गुजर रहे हैं। किसी एक दावेदार के लिए कार्यक्रम आयोजित कराने पर पार्टी के ही दूसरे नेता का फोन आ जाता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को समझ नहीं आ रहा कि ऐसे हालात में वह क्या करें। नाम न छापने की शर्त पर भाजपा के एक नेता ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के लिए चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन कराया। अगले ही दिन सांसद किरण खेर के किसी करीबी का उनके पास फोन आ गया। कुछ ऐसे ही हालातों से पार्टी के कई कार्यकर्ता गुजर रहे हैं।

कांग्रेस, आप व कैप डोर-टू-डोर कैपेंन में जुटे
भाजपा के कार्यकर्ता भले अपने प्रत्याशी के इंतजार में हैं लेकिन कांग्रेस व अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता डोर-टू-डोर कैपेनिंग में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल ने प्रचार के लिए टीमें बांट दी हैं, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर रोजाना एक टारगेट के तहत प्रचार में लगे हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी और चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के कार्यकर्ता कालोनियों के लोगों को साधने में जुटे हैं। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में होने हैं। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार चुके हैं। वर्तमान सांसद किरण खेर टिकट पक्का मानकर चल रही हैं, लेकिन टिकट की घोषणा में लगातार हो रही देरी ने इस खेमे की बेचैनी भी बढ़ा दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed