{"_id":"5c87a31fbdec22144b7eec4c","slug":"lok-sabha-elections-2019-bibi-jagir-kaur-shiromani-akali-dal-candidate-from-khadoor-sahib","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: अकाली दल ने घोषित किया पहला उम्मीदवार, जागीर कौर लड़ेंगी खडूर साहिब से चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: अकाली दल ने घोषित किया पहला उम्मीदवार, जागीर कौर लड़ेंगी खडूर साहिब से चुनाव
Tue, 12 Mar 2019 05:51 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 Mar 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीबी जागीर कौर खडूर साहिब से चुनाव लड़ेंगी। पंजाब में अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन है। बीबी जागीर कौर अकाली दल स्त्री विंग की अध्यक्ष और एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष हैं।
तरनतारन में एक रैली के दौरान अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उनके नाम की घोषणा की। साथ ही बताया कि बाकी नौ सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। बची तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार खड़े होंगे।
सुखबीर ने अकाली दल (टकसाली) के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा पर निशाना साधा और कहा कि ब्रह्मपुरा ने पांच साल में एक बार भी संसद में अपना मुंह नहीं खोला। उन्होंने संसद में इलाके या प्रदेश का एक भी मुद्दा नहीं उठाया। सुखबीर ने कहा कि यदि ब्रह्मपुरा में दम है तो वह खडूर साहिब से चुनाव लड़ें। अगर वे इस सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जमानत जब्त होगी।

जागीर कौर तीन बार जीतीं, मंत्री भी बनीं
बीबी जगीर कौर की उम्मीदवारी पर सुखबीर ने कहा कि यह फैसला पार्टी और सिख संगत ने लिया है। सुखबीर ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी कोई सियासी नेता एक सार्वजनिक रैली में गुटका साहिब हाथ में लेकर शपथ खाने के बाद अपने वचनों से नहीं मुकरा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सरकार ने 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। इसका मतलब था कि हर माह में एक लाख नौकरियां दी जाएगी, लेकिन सरकार ने सिर्फ एक नौकरी दी है और वह भी पूर्व मुख्यमंत्री के पोते को। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की परवाह नहीं कर रही। अपने हकों लिए आंदोलन कर रहे कर्मियों को पीटा जा रहा है।