{"_id":"5cc01c95bdec226022109ffe","slug":"lok-sabha-elections-2019-arjun-chautala-vs-nirmal-singh-on-kurukshetra-constituency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कुरुक्षेत्र तैयार, अुर्जन चौटाला के लिए पहली अग्निपरीक्षा बनेगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कुरुक्षेत्र तैयार, अुर्जन चौटाला के लिए पहली अग्निपरीक्षा बनेगी चुनौती
Wed, 24 Apr 2019 01:54 PM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के चुनावी रण में इस बार मुकाबला रोचक होगा। नवीन जिंदल द्वारा खुद को अलग करने के बाद सभी को रण आसान लग रहा है, लेकिन मुकाबला टक्कर का है। भले ही यहां से अर्जुन चौटाला, नायब सिंह सैनी और निर्मल सिंह लड़ रहे हैं, लेकिन यहां प्रतिष्ठा की लड़ाई अभय चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच है। भाजपा यहां गीता जयंती को लेकर लंबा चौड़ा आयोजन कर चुकी है। हुड्डा के करीबी नवीन जिंदल इस सीट से जीतते आए हैं।
अभय सिंह चौटाला ने करीब 15 साल पहले 2004 में यहां से खुद लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अब उन्होंने अपने बेटे की लॉन्चिंग करके विरोधियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। निशानेबाजी में माहिर अर्जुन चौटाला को खेतीबाड़ी पसंद है। इनेलो ने अर्जुन पर दांव खेलकर अपने राजनीतिक विरोधियों को चुनौती देने के साथ ही अपने भतीजों दुष्यंत व दिग्विजय के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोल दिया है। नवीन जिंदल के न लड़ने के कारण जो भी रहे हों, लेकिन कुरुक्षेत्र की वैतरणी पार करना आसान नहीं है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां से अपने खास सिपहसलार नायब सिंह सैनी को उतारा है। दूसरे छोर पर इनेलो के अर्जुन चौटाला। हुड्डा के खास कांग्रेस के निर्मल सिंह अपना क्षेत्र छोड़ कर कुरुक्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा जय भगवान शर्मा यहां से जजपा और आप गठबंधन के प्रत्याशी हैं।

कुरुक्षेत्र के रण में उतरे हैं ये चार उम्मीदवार
अभय चौटला ने लंबे समय बाद यहां से अपने सुपुत्र को मैदान में उतारा है। अर्जुन हरियाणा में चुनाव लड़ रहे सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं। इनेलो के दो फाड़ होने के बाद उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।
नायब सैनी वर्तमान में राज्य मंत्री हैं। मुख्यमंत्री के खास सिपाही हैं। उनकी जीत पर मुख्यमंत्री का खुद का ध्यान लगा है। उनकी टिकट के लिए भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पैरवी की है। यहां के सैनी मतदाताओं पर सांसद राजकुमार सैनी का भी दखल है
निर्मल सिंह पूर्व मंत्री रह चुके हैं। आमतौर पर अंबाला उनका कार्यक्षेत्र है, लेकिन इस बार जातीय समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें यहां से मैदान में उतारा है। नवीन जिंदल सहित हुडडा के साथ ही आस के साथ निर्मल सिंह मैदान में हैं
जयभगवान शर्मा उर्फ डीडी शर्मा कुरुक्षेत्र जिले और जिला परिषद के जाने माने और प्रभावशाली नेता हैं, जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। 2014 में पिहोवा सीट पर भाजपा का चुनाव लड़ा और लगभग 40 हजार वोट लिए।