{"_id":"5ccab129bdec2207532a4985","slug":"lok-sabha-elections-2019-amar-ujala-voter-awareness-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: हरियाणा में अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान, लाखों ने ली मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: हरियाणा में अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान, लाखों ने ली मतदान की शपथ
Thu, 02 May 2019 06:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 May 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर हरियाणा में अपराजिता मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। इसके तहत लाखों लोगों ने मतदान करने की शपथ ली। गुरुवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच प्रदेशभर में कुल 251000 लोगों ने एक साथ मतदान करने व कराने की शपथ ली।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत फतेहाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर सहभागिता की। वहीं तमाम जिलों में अलग अलग जगह डीसी, एडीसी, कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रदेश के जिलों में एक ही दिन व्यापक तौर पर चलाए गए इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, बार एसोसिएशन, स्कूल- कॉलेज के विद्यार्थी और एनजीओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
सभी लोगों ने मतदाता जागरूकता के शपथ पत्र भरे और चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। रोहतक में 5 हजार स्कूली छात्रों ने अभियान में हिस्सा लेते हुए भव्य रैली निकाली।
विज्ञापन
रैली में हजारों ने लिया वोटिंग का प्रण
अमर उजाला ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, जिसके तहत हरियाणा के रोहतक जिले में एक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने मतदान करने का प्रण लिया।
लोकसभा चुनाव 2019 में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन व सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों ने मतदान की शपथ ग्रहण की। इससे पूर्व शहर के मानसरोवर पार्क से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
मानसरोवर पार्क पर महामंडलेश्वर कपिलपुरी, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा व नगर निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली शहर के अशोका चौक, बजरंग भवन मंदिर फाटक, डीपार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस चौक होते हुए जाट कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुई। यहां कॉलेज के ओडिटोरियम में हुए समापन समारोह में आईएएस एडीसी अजय कुमार ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।